[Exclusive] Infinix Smart 9 HD की इंडिया लॉन्च डेट, लाइव इमेज आई सामने

Infinix Smart 9 HD का भारत में लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है। बताया गया था कि, यह स्मार्टफोन भारत में जनवरी के मिड में लॉन्च होगा, लेकिन इसके लॉन्च में देरी हो गई है। 91mobiles को मिली जानकारी अनुसार, Smart 9 HD अब 28 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यही नहीं टिपस्टर सुधांशु के जरिए इस फोन की दो रंगों में लाइव इमेज सामने भी आई है।
Infinix Smart 9 HD इंडिया लॉन्च डेट और कलर्स
- Infinix Smart 9 HD का भारत में लॉन्च अगले हफ्ते 28 जनवरी को होगा। इसलिए आधिकारिक टीजर जल्द ही देखे जा सकते हैं।
- यह Infinix Smart 8 HD का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था।
- स्मार्टफोन की लाइव इमेज इसे कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन रंगों में दिखाती है। यह मेटैलिक ब्लैक और नियो टाइटेनियम रंगों में भी उपलब्ध हो सकता है।
- फोन में राउंडेड एजेस और एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो सेंसर और एलईडी फ्लैश शामिल हैं। इसका डिजाइन Infinix Smart 8 HD से मिलता-जुलता है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल पर फ्लैश की पोजिशन थोड़ी अलग है।
- Infinix Smart 9 HD में प्रीमियम लुक और फील देने के लिए ग्लॉसी फिनिश बैक दिया गया है।
Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में सबसे टिकाऊ फोन के रूप में आ सकता है। बताया जा रहा है कि इसे फ्लैगशिप-लेवल के ड्यूरिबिलिटी टेस्ट्स से गुजारा गया है, जिसमें 1.5 मीटर की ऊंचाई से छह साइड ड्रॉप टेस्ट और 2,50,000+ ड्रॉप टेस्ट शामिल हैं। इसमें मल्टी-लेयर ग्लास बैक डिजाइन होगा, जो कलर-मैच फ्रेम के साथ आएगा। फोन में डुअल स्पीकर्स और DTS ऑडियो प्रोसेसिंग फीचर होने की भी संभावना है।
वर्तमान में फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह Infinix Smart 8 HD के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में आएगा। पिछला मॉडल Rs 6,999 की कीमत पर उपलब्ध था, जिसमें 6.6 इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T606 SoC, और 5000mAh बैटरी शामिल थी।