11-इंच 2.5K डिस्प्ले, 8,200mAh बैटरी वाला Infinix XPad 30 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/infinix-xpad-30-pro-launch-2-5k-display-8200mah-battery-price.jpg

Infinix ने अपने नए टैबलेट Infinix XPad 30 Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स, यंग प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए है। इसमें 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट और 8,200mAh बैटरी दी गई है। साथ में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Infinix XPad 30 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Infinix XPad 30 Pro में 11-इंच 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। यह 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। इसमें IGZO पैनल का उपयोग किया गया है। जो 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

Infinix XPad 30 Pro टैबलेट में Wet Touch टेक्नोलॉजी और Stylus Input का सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन को TUV Rheinland से हार्डवेयर-लेवल Low Blue Light और Flicker-Free परफॉरमेंस के लिए सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यानी स्क्रीन अनुभव अच्छा मिलने वाला है।

परफॉरमेंस के लिए Infinix XPad 30 Pro में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इसे 8GB तक फिजिकल RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसमें 8GB तक Extended RAM का विकल्प भी देती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Infinix XPad 30 Pro Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है। टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी के लिए nano SIM स्लॉट दिया गया है। AI फीचर्स के तौर पर इसमें Snap for Answers, AI Scan to Document, Translation Assistant, AI Notes, AI Writing और AI Art जैसे टूल्स मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से डॉक्यूमेंट स्कैन करने, नोट्स तैयार करने, ट्रांसलेशन और लिखने जैसे काम किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में बैक और फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। इसके साथ डुअल स्पीकर्स और DTS Audio सपोर्ट मिलता है। जिससे वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के दौरान बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Infinix XPad 30 Pro में 8,200mAh की बैटरी दी गई है जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट लोकल वीडियो प्लेबैक में 21.5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।

टैबलेट में क्रॉस-डिवाइस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके जरिए XPad 30 Pro को सेकेंडरी PC डिस्प्ले के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा कम्पैटिबल Infinix डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है। टैबलेट की मोटाई सिर्फ 6.6mm है और इसका वजन 476 ग्राम रखा गया है। इसके डायमेंशन 254.04 × 165.55 × 6.6mm हैं।

Infinix XPad 30 Pro की कीमत और उपलब्धता

Infinix XPad 30 Pro की ग्लोबल शुरुआती कीमत 196 डॉलर यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 18,520 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है।

टैबलेट को Twilight Purple, Anthracite Grey और Titanium Silver कलर में पेश किया गया है। कंपनी टैबलेट के साथ X Pencil 20 Stylus और X Keyboard 11 भी दे रही है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यदि इसे लेकर अपडेट मिलेगा तो हम आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।