iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट हुआ वायरल, देखें कितना मजबूत है नया मॉडल

Join Us icon
Highlights

  • Apple iPhone 17 Air के सितंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • ऐसा कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है।
  • एक वीडियो में एप्पल के इस फोन की मजबूती को दिखाया गया है।

हाल ही में Samsung ने अपना अब तक का सबसे पतला फोन Galaxy S25 Edge लॉन्च किया था। उसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अब सैमसंग की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी Apple भी iPhone 17 Air को लाने की तैयारी में है। लेकिन, iPhone 17 Air लॉन्च से पहले ही एप्पल की आने वाली फ्लैगशिप सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल बन गया है। जहां एक तरफ इसका पतला डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है, वहीं अब एक नया हैंड्स-ऑन वीडियो इसके मजबूत बिल्ड क्वालिटी की भी झलक दिखाता है।

वीडियो में देखें iPhone 17 Air ड्यूरेबिलिटी टेस्ट

दरअसल, टिप्स्टर Majin Bu द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति पूरी ताकत से फोन को मोड़ने की कोशिश करता नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि iPhone 17 Air न तो झुका और न ही टूटा। यानी डिजाइन के साथ मजबूती से भी कोई समझौता नहीं किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति डिवाइस को मोड़ने के लिए दोनों हाथों से पूरी ताकत लगाता है। वह फोन को टेबल पर रखकर उस पर मुक्के तक मारता है, ताकि किसी भी तरह से उसे बेंड किया जा सके। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह iPhone को न तो मोड़ पाता है और न ही उसमें हल्का सा भी बेंड आता है। iPhone 17 Air पूरी मजबूती के साथ अपना ओरिजिनल शेप बनाए रखता है, जो इसकी ड्यूरेबिलिटी का साफ सबूत है।

गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में नजर आ रहा मॉडल iPhone 17 Air का प्रोटोटाइप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका डिजाइन और बिल्ट क्वालिटी असली प्रोडक्शन यूनिट जैसी ही है।

हालांकि यह फाइनल वर्जन नहीं है, फिर भी वीडियो इस बात का साफ हिंट देता है कि नया iPhone 17 Air अपनी मजबूती के दम पर बिना टूटे या झुके बेंड टेस्ट आसानी से पास कर सकता है। इससे यह उम्मीद की जा सकती है कि Apple का यह स्लिम फोन रियल-वर्ल्ड यूसेज में भी टिकाऊ साबित होगा।

Apple iPhone 17 Air (लीक स्पेसिफिकेशन्स)

Apple की आने वाली iPhone 17 सीरीज में iPhone 17 Air को लेकर काफी उत्साह है। यह फोन सितंबर या अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है और इसे अब तक का सबसे स्लिम iPhone माना जा रहा है। लीक्स के अनुसार iPhone 17 Air में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें डायनामिक आइलैंड फीचर और सिर्फ 1.36mm के बेहद पतले बेजल्स होंगे, जो इसे प्रीमियम लुक देंगे। यह फोन Apple के लेटेस्ट A19 प्रोसेसर से लैस होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा। मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स के लिए इसमें 8GB रैम दी जा सकती है।

ऑडियो के लिए इसमें एक सिंगल स्पीकर यूनिट दी जा सकती है, जिसमें बेहतर क्वालिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। बैटरी क्षमता लगभग 3000mAh से अधिक होने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। खास बात यह है कि इसमें कोई फिजिकल सिम स्लॉट नहीं होगा और यह पूरी तरह ई-सिम सपोर्ट करेगा, जिससे फोन का डिजाइन और भी स्लिम होगा। डायमेंशन्स की बात करें तो इसकी लंबाई 163mm, चौड़ाई 77.6mm और मोटाई मात्र 5.501mm होगी, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here