iPhone 17 Pro में मिल सकता है अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग

Join Us icon
Highlights

  • iPhone 17 Pro में कम जूम क्षमता के साथ हाई-रिजॉल्यूशन टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है।
  • अगली पीढ़ी के मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होने की भी अफवाह है।

iPhone 17 सीरीज का डिजाइन पहले ही लीक्ड रेंडर्स और हाल ही में सामने आई डमी यूनिट में देखा जा चुका है, जिसमें Air और Pro मॉडल्स का खुलासा हुआ है। वहीं, अब टिपस्टर Majin Bu ने iPhone 17 Pro के कैमरा को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारी शेयर की है। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अगली पीढ़ी के Pro मॉडल्स में iPhone 16 Pro और पुराने मॉडल्स की तुलना में अपग्रेडेड टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

एक अन्य लीक्स से यह भी पता चला है कि आगामी आईफोन अपग्रेडेड वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं के साथ आएंगे।

iPhone 17 Pro के कैमरा अपग्रेड की डिटेल्स (लीक)

  • टिपस्टर के अनुसार, iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो सेंसर मिलेगा।
  • यह पिछले Pro मॉडल्स में दिए गए 12MP टेलीफोटो यूनिट से अपग्रेड होगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है।
  • टिपस्टर का कहना है कि हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर के साथ, ऑप्टिकल जूम अधिकतम 3.5x तक सीमित रहेगा, जो वर्तमान टेलीफोटो कैमरे से कम है।
  • अभी के लेंस से पोर्ट्रेट फोटो लेना तब तक संभव नहीं होता जब तक कि विषय (subject) को एक निश्चित दूरी पर न रखा जाए।
  • 48MP टेलीफोटो कैमरे पर 3.5x जूम इस समस्या को हल करेगा क्योंकि इसमें 85mm फोकल लेंथ होगी, जबकि 5x जूम वाले कैमरे में 120mm फोकल लेंथ है।
  • Majin Bu का यह भी कहना है कि iPhone 17 Pro मॉडल्स 160mm फोकल लेंथ के साथ 7x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करेंगे।
  • नया सेंसर लॉसलेस क्रॉपिंग, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और पोर्ट्रेट से लेकर लैंडस्केप तक फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा।
  • इस बीच, एक अन्य लीकर ने हाल ही में दावा किया कि Apple पहली बार iPhone 17 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग पेश करेगा।
  • यह फीचर संभवतः केवल Pro मॉडल्स में उपलब्ध होगा और यह Majin Bu की रिपोर्ट को सही साबित कर सकता है।
  • इसका कारण यह है कि 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के लिए स्मार्टफोन में 35MP से अधिक का कैमरा सेंसर होना चाहिए।
  • iPhone 16 Pro मॉडल्स में पहले से ही 48MP का मेन और अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मौजूद है, जिससे यह संभावना है कि कंपनी अपने टेलीफोटो कैमरे को अपग्रेड करने की योजना बना रही है।

iphone-16-pro-new-colour-variants-leaked

iPhone 17 सीरीज के इस साल सितंबर के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि भारत में iPhone 16 Pro के 128GB वैरियंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here