
एप्पल ने पिछले साल सितंबर महीने में अपनी आईफोन 17 सीरीज को पेश किया था। कंपनी की ओर से iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित पतला एप्पल मोबाइल iPhone Air लॉन्च किया था। अब एप्पल इस सीरीज का सबसे सस्ता आईफोन लेकर आ रही है। खबर सामने आ रही है कि iPhone 17e 19 फरवरी को लॉन्च हो सकता है।
iPhone 17e लॉन्च डिटेल जर्मन वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह नया Apple मोबाइल 19 फरवरी को पेश होगा। वेबसाइट के मुताबिक इस दिन कंपनी कोई बड़ा लॉन्च ईवेंट नहीं करेगी बल्कि सीधे प्रैस विज्ञिप्ति के जरिय आइफोन 17ई प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे देगी। वैसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि पिछले साल iPhone 16e 19 फरवरी 2025 को ही अनाउंस हुआ था।
Apple iPhone 17e इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा। अनुमान है कि आईफोन 17ई की कीमत तकरीबन 60 हजार से शुरु हो सकती है। बताते चलें कि 128GB मेमोरी वाला iPhone 16e 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल के 256GB मेमोरी वेरिएंट को 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 89,900 रुपये की कीमत पर लाया गया था। यानी आईफोन 17ई का रेट आईफोन 16ई से बहुत ज्यादा अधिक नहीं होगा।
अपकमिंग iPhone 17e को कंपनी के ही Apple A19 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर iPhone 17 में भी लगा है। यानी इस सस्ते आईफोन भी प्रीमियम मॉडल वाली परफॉर्मेंस मिलेगी। ए19 चिप की बात करें तो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह आईफोन 16ई की तुलना में 10% अधिक बेहतर परफॉर्म कर सकता है। इस चिपसेट के चलते iPhone 17e में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा।

आईफोन वाली फोटोग्राफी इस मोबाइल में भी मिलेगी। लीक्स के अनुसार iPhone 17e सिंगल बैक कैमरा सपोर्ट करेगा जो 48-मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17ई में कंपनी 25W MagSafe सपोर्ट भी देगी। चर्चा है कि इस यह नया आईफोन Dynamic Island डिस्प्ले ही सपोर्ट करेगा।
मौजूद आईफोन 17 सीरीज स्मार्टफोंस की बात करें तो इंडिया में iPhone 17 का प्राइस 82,900 रुपये से शुरू होता है। iPhone Air का स्टार्टिंग प्राइस 1,19,900 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत और iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया गया था। हालांकि इन दिनों ये सभी मोबाइल फोन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डिफरेंट रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।













