iPhone 17e इंडिया प्राइस और लॉन्च डेट हुई लीक, सस्ते रेट में मिलेगी प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Apple ने इस साल अपनी नई आईफोन 17 सीरीज को पेश किया है। कंपनी की ओर से iPhone 17, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के साथ सबसे पतला एप्पल फोन iPhone Air लॉन्च किया गया था। लेकिन इन सबके बीच सीरीज का अफोर्डेबल मॉडल iPhone 17e अपनी जगह नहीं बना पाया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एप्पल आईफोन 17ई लाने करने की तैयारी कर रही है। नए साल की शुरुआत में ही iPhone 17e लॉन्च किया जा सकता है और इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Apple iPhone 17e साल 2026 की पहली तिमाही में ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो आईफोन 17ई की लॉन्च डेट 19 फरवरी हो सकती है। वहीं कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन $699 यूएस डॉलर में लाया जा सकता है और इंडिया में iPhone 17e का प्राइस 62,990 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है। कंपनी की ओर से अभी इस मोबाइल से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा लॉन्च डेट और प्राइस को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

iPhone Air

आईफोन का कैमरा लोगों को पसंद आता है। ऐसा ही आईफोन 17ई में भी देखने को मिल सकता है। सामने आए लीक के अनुसार iPhone 17e 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि आईफोन 16ई को कंपनी 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लाई थी। वहीं बैक पर 48MP कैमरा दिया जा सकता है। यानी फोटोग्राफी के मामले में एप्पल फैंस को आईफोन 17ई में अच्छी अपग्रेड मिलेगी।

परफॉर्मेंस के लिए आईफोन 17ई को Apple A19 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर iPhone 17 में भी लगा है। यानी सस्ता आईफोन भी प्रीमियम मॉडल वाली परफॉर्मेंस प्रदान कर सकेगा। ए19 चिप की बात करें तो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। इस चिपसेट के चलते iPhone 17e में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा।

iPhone Air

आईफोन 16ई को नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया था। लेकिन आईफोन 17ई मॉडल को कंपनी डायनामिक आइलैंड स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। यह पहली बार होगा जब किसी आईफोन के “e” मॉडल में ऐसी डिस्प्ले दी जा रही है। लीक्स की मानें तो iPhone 17e में 6.1-इंच OLED स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

iPhone 17e कॉम्पैक्ट फोन होगा जो थिकनेस के मामले में iPhone Air वाला पैटर्न फॉलो कर सकता है। अभी आईफोन एयर Apple का सबसे पतला मोबाइल है जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसके बेस मॉडल की शुरूआत 256GB से होती है जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। यह मोबाइल Titanium frame पर बना है और बैक व फ्रंट पर Ceramic Shield चढ़ाई गई है। यह वॉटरप्रूफ आईफोन IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है।

iPhone Air

आईफोन एयर Apple A19 Pro प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच की Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 18 मेगापिक्सल Center Stage सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 20W फास्ट चार्जिंग और 30W MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here