iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 का लॉन्च टाइमलाइन लीक, मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड

Apple आने वाले नए साल में अपने iPhone लाइनअप का विस्तार कर सकता है। कंपनी ने सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया था। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 का लॉन्च टाइमलाइन और संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, इन तीनों स्मार्टफोन को 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 18 डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार, Apple iPhone 18 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में मौजूदा मॉडल की तरह Dynamic Island डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसमें Face ID का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए iPhone 18 में नया 2nm A20 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। कैमरा की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 48MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, इसमें पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। लीक में बताया गया है कि फोन के दाम पहले से ज्यादा हो सकते हैं। हालांकि, टिप्स्टर ने संभावित कीमत का खुलासा नहीं किया है।
iPhone 18e के संभावित स्पेसिफिकेशंस
iPhone 18e को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.12-इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन में पीछे की तरफ 48MP का सिंगल कैमरा मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें भी 2nm A20 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।
iPhone Air 2 डिटेल्स लीक
iPhone Air 2 में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक के अनुसार, इसमें 6.55-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
कैमरा की बात करें तो अपकमिंग फोन में 48MP के दो रियर कैमरे मिल सकते हैं। इसके साथ बड़ी बैटरी और 5.2mm का पतला प्रोफाइल मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए इसमें A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो iPhone Air 2 में Apple का N2 वायरलेस चिप और C2 मॉडेम मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। इसलिए आगे और डिटेल्स मिलने का इंतजार करना होगा।
मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च हो सकते हैं फोन
लीक के मुताबिक, Apple कंपनी iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल Apple ने इन स्मार्टफोन के लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए और जानकारी पाने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।