iQOO 11S की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, इस साल के आखिर में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • iQOO 11S July और September के बीच आ सकता है।
  • Snapdragon 8 Gen 2 से हो सकता है लैस।
  • इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQOO अपनी 11 सीरीज से एक नए स्मार्टफोन को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी फोन के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग iQOO 11S को 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं, इसके ऑफिशियल होने से पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर की है। आइए एक नजर डालते हैं इसपर।

iQOO 11S की लीक स्पेसिफिकेशंस डिटेल

  • डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच E6 AMOLED डिसप्ले 2K रेजोल्यूशन और हाई 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
  • कैमरा: V2 ISP इमेजिंग सिस्टम के साथ 50MP मेन कैमरा हो सकता है। फिलहाल फ्रंट कैमरा की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • चिपसेट: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 दिया जा सकता है।
  • रैम व स्टोरेज: इसमें 8GB रैम और 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
  • बैटरी: 200W पावर के साथ फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

नोट: गौरतलब है कि ये लीक टिपस्टर की टिप पर आधारित हैं। हालांकि, कंपनी द्वारा फोन के बारे में कोई भी जानकारी आना अभी बाकि है।

iQOO 11S लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

iQOO 11S को साल 2023 की तीसरी तिमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि कंपनी जुलाई और सितंबर के बीच स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने भारत में iQOO 11 लॉन्च किया था, जिसे पहली बार दिसंबर 2022 में चीन में लाया गया था। इस फोन में 6.78-इंच QHD+ डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen2 चिपसेट, Android 13, 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन जैसी स्पेसिफिकेशन्स हैं। स्मार्टफोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और टॉप-एंड 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here