iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसमें कितना है दम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/iQOO-13-vs-Realme-GT-7-Pro-3.jpg

परिणाम: यह तुलना बराबरी पर खत्म होता है क्योंकि दोनों फोन का प्रदर्शन एक दूसरे के बराबर है, चाहे वो सिंथेटिक बेंचमार्क टेस्ट हो या रियल- वर्ल्ड टेस्ट जैसे गेमिंग। उनके बीच का अंतर इतना न्यूनतम है कि इसे रोजाना उपयोग या जब डिमांडिंग टास्क करना हो तो फर्क महसूस नहीं होता है।

Snapdragon 8 Elite क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप चिपसेट है, जो Snapdragon 8 Gen 3 SoC को रिप्लेस करता है। कुछ ब्रांड्स ने पहले ही इस नए प्रोसेसर के साथ अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि, इंडिया में iQOO 13 और Realme GT 7 Pro Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने वाले बिल्कुल नए फोन है। अब आगे हम देखेंगे कि ये स्मार्टफोन्स इस तुलना में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

परफॉर्मेंस की तुलना के लिए हमने दोनों फोनों का टेस्टिंग बेंचमार्क स्कोर्स और रियल- वर्ल्ड में किया। बेंचमार्क के लिए हमने लोकप्रिय टूल्स जैसे AnTuTu (कुल डिवाइस प्रदर्शन) और Geekbench (CPU परफॉर्मेंस) का उपयोग किया। इसके अलावा हमने CPU थ्रॉटलिंग की टेस्टिंग बर्नआउट बेंचमार्क ऐप का उपयोग करके किया। अंत में हमने गेमिंग प्रदर्शन भी चेक किया जिसमें औसत FPS और तापमान वृद्धि को ट्रैक किया गया।

नोट: हमने Realme GT 7 Pro के 12GB RAM वेरिएंट को iQOO 13 के 16GB RAM वेरिएंट के खिलाफ टेस्ट किया।

Tests iQOO 13 Realme GT 7 Pro
Geekbench सिंगल-कोर (CPU टेस्ट) 3093 3109
Geekbench मल्टी-कोर (CPU टेस्ट) 9854 9474
AnTuTu (ओवरऑल परफॉर्मेंस) 28,05,924 28,100,79
थ्रॉटलिंग के तहत प्रदर्शन (CPU) 46.3 percent 46.3 percent
गेमिंग (90 मिनट के गेमिंग के बाद कुल तापमान में वृद्धि) 15.3 degrees Celsius 14.1 degrees Celsius

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, तुलना बराबरी पर खत्म होती है, क्योंकि दोनों फोन का प्रदर्शन एक दूसरे के बराबर है। फर्क इतना कम है कि आपको यह डेली यूज या demanding tasks करते वक्त महसूस नहीं होगा। अगर आप इन दोनों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार किसी भी फोन को चुन सकते हैं क्योंकि इनके बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है।

प्राइस:

वेरिएंट iQOO 13 Realme GT 7 Pro
12GB+256GB  Rs 54,999 Rs 59,999
16GB+512GB Rs 59,999 Rs 65,999