
आइकू ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ते हुए iQOO 15R पेश करने जा रही है। वहीं आज आइकू इंडिया सीईओ निपुण मार्या ने घोषणा कर दी है कि iQOO 15R 24 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी अधिकारी ने तकरीबन एक महीना पहले ही इस फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की है। आइकू 15आर प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस होकर आएगा।
Block your calendar. Power is about to find its perfect fit. #iQOO15R pic.twitter.com/RGqvTJUpq8
— Nipun Marya (@nipunmarya) January 27, 2026
iQOO 15R इंडिया लॉन्च डेट 24 फरवरी तय हुई है। iQOO 15 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च हुआ था। यानी 3 महीने बाद इस सीरीज का नया फोन आएगा। आइकू 15 को जहां 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है वहीं आइकू 15आर को 50 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस सेग्मेंट में iQOO 15R लेटेस्ट मोबाइल फोन Motorola Signature, Vivo X200T और OnePlus 15R जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर देगा।
आइकू 15आर 5जी फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। इंडिया में सिर्फ OnePlus 15R और Motorola Signature ही ऐसे स्मार्टफोन हैं जो इस प्रोसेसर पर काम करते हैं। आइकू 15आर को कंपनी एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर पेश कर सकती है।
अपकमिंग आइकू 15आर बड़ी बैटरी वाला फोन साबित हो सकता है। चर्चा है कि कंपनी इसे 7,600mAh battery पर लॉन्च कर सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल फोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। उम्मीद है कि iQOO 15R 5G फोन में वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी और इसके साथ रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
आइकू 15आर 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन हो सकता है। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगाया जाएगा जिसमें 200एमपी मेन ओआईएस सेंसर के साथस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
iQOO 15R 5G फोन को कंपनी 6.59-इंच 1.5K स्क्रीन पर इंडिया में लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि यह LTPS OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल रहेगा। भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मिल सकता है।
बताते चलें कि Motorola Signature की कीमत 59,999 रुपये और OnePlus 15R का प्राइस 47,999 रुपये से शुरू होता है। यह 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का रेट है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में मोटोरोला का AnTuTu score 30,98,258 और वनप्लस 15आर का स्कोर 29,57,229 आया है। वनप्लस 15आर में जहां 7400mAh बैटरी दी गई है वहीं मोटोरोला सिग्नेचर 5200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। हालांकि मोटोरोला के फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
इन दोनों स्मार्टफोंस की फुल स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत जानने के लिए क्लिक करें: Motorola Signature / OnePlus 15R














