iQOO 15T चीन में 20 मई को होगा लॉन्च, मिलेगा 2K डिस्प्ले और नया गेमिंग चिप

Join Us icon

iQOO ने कई दिनों से चर्चा में रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह चीन में 20 मई को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई बड़े फीचर्स भी टीज कर दिए हैं। जिनमें नया Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर, 2K डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और गेमिंग फोकस्ड तकनीक शामिल है। यह तगड़े परफॉरमेंस और गेमिंग करने वालों के लिए नया मिड रेंज विकल्प बनने वाला है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आगामी iQOO 15T दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट लगाया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर में लो-लेवल ट्यूनिंग की गई है। इसके साथ इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी दी गई है। जिससे हाई-एंड गेम्स में बेहतर फ्रेम रेट और कम पावर कंजम्प्शन मिलेगा। ब्रांड के अनुसार, यह फोन Genshin Impact जैसे गेम्स को लगभग फुल-फ्रेम रेट पर 30 मिनट तक चला सकता है। साथ ही इस दौरान पावर ड्रॉ 5W से कम रह सकता है।

डिजाइन की बात करें तो iQOO 15T का लुक काफी हद तक iQOO 15 Ultra जैसा दिख रहा है। इसमें ट्रांसपेरेंट-इंस्पायर्ड स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। कंपनी इसे Qingyun, Track Edition और Legend Edition कलर ऑप्शंस में लॉन्च करेगी। इसका वजन लगभग 216 ग्राम बताया जा रहा है।

iQOO 15T फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.82-इंच का 2K “Everest” फ्लैट डिस्प्ले होगा। जिसमें बेहद पतले बेजल्स दिए जाएंगे। यानी iQOO इस फोन में हाई-रिजॉल्यूशन 2K स्क्रीन के जरिए प्रीमियम अनुभव देने की वाली है। कंपनी के अनुसार Q3 चिप गेमिंग के दौरान 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz फ्रेम इंटरपोलेशन को एक साथ सपोर्ट कर सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iQOO 15T स्मार्टफोन में Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो iQOO 15T में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO 15T उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो गेमिंग, बढ़िया परफॉरमेंस और प्रीमियम डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं। बाजार में इसका मुकाबला realme और OnePlus जैसे ब्रांड्स के मिड रेंज फ्लैगशिप फोंस से हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here