8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ नया 5जी फोन iQOO 15T

Join Us icon

टेक ब्रांड आइकू ने आज अपनी होम मार्केट चीन में नए स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च किया है। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाला फ्लैगशिप फोन है जो 16GB RAM और MediaTek Dimensity 9500 Monster प्रोसेसर पर लाया गया है। इस मोबाइल में 200MP Camera और 8000mAh Battery की ताकत भी मौजूद है। नए स्मार्टफोन आइकू 15टी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15T स्पेसिफिकेशन्स

आइकू 15टी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Monster चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM सपोर्ट करता है।

कंपनी ने iQOO 15T में Q3 gaming chip लगाई है जो गेमप्ले के दौरान सीपीयू को सपोर्ट करती है और 144FPS हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को ठंडा रखने के लिए इसमें 8k IceCore VC कूलिंग सिस्टम लगाया है जो प्रोसेसिंग के दौरान पैदा हुई हीट को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है। ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM G1-Ultra जीपीयू लगाया गया है।

आइकू 15टी की दूसरी सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 8000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। इंडिया में iQOO 15R ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया था जिसमें 7600एमएएच बैटरी लगी है। iQOO 15T की ही बात करें तो कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन में लगातार 25 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है।

iQOO 15T 5G को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ब्रांड का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट फोन चार्ज करने पर ही इसमें 3 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है। वहीं स्मार्टफोन में OTG reverse charging का सपोर्ट भी दिया गया है जिसके चलते आइकू 15टी से दूसरे फोन और गैजेट्स को भी चार्ज किया जा सकता है।

आइकू 15टी 3168 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह Q10+ पैनल पर बनी 8T LTPO स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO 15T डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह आइकू का फोन 40x digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू 15टी में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

आइकू 15टी को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस नए 5जी फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर भी दिए गए हैं। बताते चलें कि आइकू 15टी aluminum alloy फ्रेम पर बना है और इसकी ​थिकनेस 8.25mm, वजन 216 ग्राम है।

iQOO 15T प्राइस

आइकू 15टी 5जी फोन चीन में कुल पांच मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 12जीबी रैम के साथ इसे 256जीबी और 512जीबी पर लाया गया है। वहीं 16जीबी रैम के साथ 256जीबी, 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया गया है। कीमत की बात करें तो मोबाइल प्राइस 3799 युआन से शुरू होता है जो इंडियन करंसी अनुसार 53,970 रुपये के करीब है। यह स्मार्टफोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस है।

इसी तरह आइकू 15टी 16GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 4199 युआन यानी तकरीबन 59,650 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 5699 युआन है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 80,970 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here