लॉन्च से पहले ही सामने आए iQOO 15T के फुल स्पेसिफिकेशंस, मिलेगा Dimensity 9500 Monster Edition

Join Us icon

iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। इससे पहले यह स्मार्टफोन China Telecom की लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। जिसके जरिए फोन के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी सामने आ गई है। उम्मीद है यह डिवाइस इस महीने के आखिर तक चीन में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में सामने आई तस्वीरों में iQOO 15T फ्लैट डिस्प्ले और बैक की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। फोन का ओवरऑल डिजाइन प्रीमियम नजर आ रहा है। कंपनी इसे Qingyun, Track Edition और Legendary Edition जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है। डिवाइस का वजन 216 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई 8.25mm हो सकती है।

लीक के अनुसार iQOO 15T में 6.82 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिल सकता है। दूसरी रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस स्मूद हो सकता है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लगाया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO 15T में MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसका मॉडल नंबर MT6993 बताया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। वहीं, टिपस्टर Digital Chat Station की वीबो पोस्ट के अनुसार, फोन में Dimensity 9500 का खास “Monster” एडिशन उपयोग किया जा सकता है। जिसे कंपनी के खुद के Q3 गेमिंग चिप के साथ जोड़ा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि शुरुआती टेस्टिंग में iQOO 15T ने Genshin Impact गेम को 60fps+ एक्सट्रीम सेटिंग्स पर 30 मिनट तक चलाते हुए औसतन 60.2fps फ्रेम रेट हासिल किया है। वहीं, 1% low फ्रेम रेट 57.8fps और न्यूनतम फ्रेम रेट 58fps रिकॉर्ड किया गया है। इस टेस्ट के दौरान औसत पावर कंजम्प्शन 4.99W बताया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग फोन के हिसाब से बढ़िया माना जा रहा है।

बैटरी की बात करें तो iQOO 15T फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो iQOO 15T को 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB जैसे कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है। China Telecom लिस्टिंग में 20 मई को इसकी रिलीज डेट बताया गया है। इसी इवेंट में iQOO Pad 6 Pro टैबलेट और TWS 5i ईयरबड्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

iQOO 15T का मुकाबला आने वाले समय में Redmi, OnePlus और Realme के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग फोकस फीचर्स इसे उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बना सकता है जो लंबे समय तक गेमिंग और हेवी यूसेज के लिए नया स्मार्टफोन देख रहे हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here