
iQOO आने वाले महीनों में अपने फ्लैगशिप नंबर लाइनअप को आगे बढाने वाला है। जिसमे iQOO 16 आ सकता है। हालांकि ब्रांड ने इसे लेकर जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लगातार लीक सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक यह स्मार्टफोन हाई-एंड कैमरा सेटअप, पावरफुल Snapdragon चिपसेट और बेहद बड़ी बैटरी के साथ एंट्री कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार आगामी iQOO 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगाया जा सकता है। जिसमें बड़ा 1/1.3-इंच सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद हो सकता है, जो मीडियम साइज सेंसर के साथ आ सकता है। हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले iQOO 16 में 200 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ऑप्शन के बीच टेस्टिंग कर रही थी। वहीं, अब 50MP सेंसर वाले वैरियंट पर काम आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि कंपनी कैमरा क्वालिटी और सेंसर साइज पर ज्यादा फोकस कर सकती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 16 में Qualcomm का अगला फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। जिसका मॉडल नंबर SM8975 बताया जा रहा है। यह चिप हाई-एंड गेमिंग और AI फीचर्स के लिए पावरफुल मानी जा रही है। वहीं, डिस्प्ले सेक्शन में फोन में 6.85-इंच का Samsung OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन गेमर्स और मल्टीमीडिया यूजर्स को लुभा सकता है।
बैटरी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक में दावा किया गया है कि iQOO 16 डिवाइस में 8,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह फ्लैगशिप सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर रन कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार कीमत की बात करें तो अपकमिंग iQOO 16 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट की कीमत करीब 5,000 युआन यानी लगभग 70,694 रुपये रखी जा सकती है। इसके अलावा फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे अक्टूबर में पेश किया जा सकता है।
यदि यह सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो iQOO 16 मौजूदा लाइनअप की तरह ही Xiaomi, OnePlus और Samsung के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पेरिस्कोप कैमरा इसे गेमिंग और बढ़िया कैमरा पसंद करने वालों के लिए शानदार विकल्प बना सकता है। अगर आपके पास समय है तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)










