भारत में 15,000 रुपये से कम वाले iQOO 5G Phones, यहां देखें प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/iQOO-5G-Phones-Under-15000.jpg

आज के समय में किफायती रेंज में आने वाले 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है, तो iQOO के फोन भी एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी प्राइस रेंज (iQOO 5G Phones Under ₹15,000) के तहत आने वाले iQOO के 5G स्मार्टफोन्स जैसे कि 5G की कीमत और खासियतों पर नजर डालेंगे। ये फोन दमदार प्रोसेसर, स्मूथ डिस्प्ले, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। चाहे गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग या रोजमर्रा का उपयोग, ये स्मार्टफोन्स हर जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए, इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं विस्तार सेः

iQOO 5G फोन्स 15000 रुपये से कम में (2025)

फोन का नाम कीमत 
iQOO Z10 Lite 5G 12,999 रुपये (8GB+256GB)
iQOO Z7s 5G 14,918 रुपये (6GB+128GB)
iQOO Z10x 5G 14,998 रुपये (8GB+128GB)
iQOO Z9x 5G 11,499 रुपये (6GB+128GB)
iQOO Z9 Lite 5G 14,999 रुपये (6GB+128GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

iQOO Z10 Lite 5G

iQOO Z10 Lite को कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में आपको 6.74 इंच LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं कैमरा की बात करें, तो इसमें डुअल 50MP कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इसमें 6000mAh के साथ 15W फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट दी है। साथ ही, आपको डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिलते हैं। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z7s 5G

iQOO Z7s 5G एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन है, जो Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन के 6जीबी रैम और 128 स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,918 रुपये है। इस फोन में आपको 6.38 इंच AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश, 64MP डुअल कैमरा सेटअप, 4500mAh बैटरी 44W फ्लैश चार्जिंग की सुविधा मिलती है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z10x 5G

इस प्राइस रेंज में iQOO Z10x भी एक विकल्प हो सकता है और यह भी 5G स्मार्टफोन है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें आपको 6.72 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 6500mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,998 रुपये है।

स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z9x 5G

iQOO Z9x भी 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला 5जी फोन है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 11,499 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.72 इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP डुअल कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग की सुविधा मिलती है। फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के साथ आते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z9 Lite 5G

iQOO Z9 Lite एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये है। फोन में आपको 6.56 इंच LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 10x डिजिटल जूम फोटोग्राफी की सुविधा मिलती है। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

स्पेसिफिकेशंस