
iQOO 8 series चीन में 17 अगस्त को लॉन्च होना है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह इस सीरीज के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। माना जा रहा है कि कंपनी iQOO 8 और iQOO 8 Pro दो फोन मार्केट में पेश कर सकती है। iQOO इन स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक भारत में भी पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया लॉन्च की ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। iQOO ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले चार्जिंग डिटेल शेयर किया है। iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन वायर और वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। यहां हम आपको iQOO 8 series की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरे जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
iQOO 8 series चार्जिंग डिटेल्स
iQOO 8 series चीन में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की चार्जिंग डिटेल शेयर की है। दोनों ही स्मार्टफोन 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किए गए हैं। यही चार्जिंग स्पीड चीन में लॉन्च iQOO 7 series के स्मार्टफोन में देखने को मिली थी। iQOO इसी समय वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी लॉन्च करेगा। iQOO 8 Pro स्मार्टफोन 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फिलहाल बैटरी को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इनमें 4000mAh या 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
iQOO स्मार्टफोन के Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में दिया कैमरा सेटअप VIS 5 एक्सेस एंटी शेक माइक्रो क्लाउड गिंबल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का तीसरा कैमरा 14-60mm फ़ोकल लेंथ वाला 16MP मिड फोकस लेंस है। यह भी पढ़ें : इस दिन 1947 रुपए में Simple One ई-स्कूटर की बुकिंग होगी शुरू, सिंगल चार्ज में चलेगा 240Km
iQOO 8 series के फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888+ SoC के साथ 12GB की RAM के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही इस फोन को रैम एक्सटेंडेड फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की डिस्प्ले साइज भी फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन इसमें 2K कर्व पैनल दिया जाएगा। कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि इस फोन में Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ साथ ही प्रो मॉडल में Pro मॉडल में LTPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। फोन का रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : अब चाबी नहीं स्मार्टफ़ोन से स्टार्ट होगी बाइक, ये कंपनी लाई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी






















