
iQOO ने पिछले महीने भारत में अपना नया iQOO Neo 10R पेश किया था। अब कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए iQOO Neo 10 5G मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, iQOO Neo 10 5G ग्लोबल वेरिएंट को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इससे फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।
iQOO Neo 10 5G गीकबेंच डिटेल्स
- आइकू नियो 10 5जी गीकबेंच पर I2405 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है, जो पहले इंडोनेशिया के SDPPI और भारत के BIS सर्टिफिकेशन में भी दिख चुका है।
- गीकबेंच डाटाबेस में फोन का मदरबोर्ड कोडनेम ‘sun’ बताया गया है।
- चिपसेट सेटअप में दो कोर 2.02GHz पर, दो कोर 2.8GHz पर, तीन कोर 3.1GHz पर और एक प्राइम कोर 3.21GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
- इन प्रोसेसर कॉन्फ़िगरेशन को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि iQOO Neo 10 Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर आ सकता है।
- वहीं फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।
- गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस में 12GB RAM दी जाएगी, हालांकि लॉन्च के समय और भी स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।
- गीकबेंच टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर में 2,093 और मल्टी-कोर में 6,836 अंक हासिल किए हैं।
- iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में आएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग से फिलहाल अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में चीन में पेश हुए iQOO Z10 Turbo Pro के आधार पर माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में यह फोन उसी डिवाइस का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
iQOO Z10 Turbo Pro स्पेसिफिकेशन
iQOO Z10 Turbo Pro में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 3nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है। इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। डिवाइस Android 14 पर आधारित OriginOS के साथ आता है और इसमें X-Axis लीनियर मोटर, IR ब्लास्टर, और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं।
See All Competitors
















