7000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ इंडिया आ सकता iQOO Neo 10, जानें लीक डिटेल्स

Join Us icon

iQOO होम मार्केट चीन में 28 अप्रैल को अपनी Z10 Turbo सीरीज पेश करने वाला है। इसके तहत iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro जैसे दो मोबाइल्स आएंगे। हालांकि इन फोंस के इंडिया लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के अनुसार Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन iQOO Neo 10 नाम से इंडिया में दस्तक दे सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी प्रो मॉडल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। आइए, इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 10 इंडिया लॉन्च डिटेल्स (लीक)

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिपस्टर देबयान रॉय के अनुसार 28 अप्रैल को लॉन्च वाला iQOO Z10 Turbo Pro स्माटफोन इंडिया में iQOO Neo 10 नाम से आ सकता है।
  • आप नीचे दिए गए पोस्ट में इसकी जानकारी देख सकते हैं।
  • अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर 28 अप्रैल को Z10 Turbo Pro लॉन्च होने वाला है तो अगले महीने यानी मई में भारतीय बाजार में iQOO Neo 10 एंट्री ले सकता है। वहीं, देखना होगा की ब्रांड की ओर से ऐलान कब तक सामने आता है।

iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 10 की खूबियां iQOO Z10 Turbo Pro से मेल खा सकती हैं। जिसके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • डिस्प्ले: लीक की मानें तो iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है।
  • प्रोसेसर: इस आगामी फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने के काबिल साबित हो सकता है। जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • बेंचमार्क स्कोर: लीक के अनुसार, iQOO Neo 10 का AnTuTu स्कोर 2.4 मिलियन के आसपास हो सकता है, यह स्कोर इसकी पॉवरफुल स्पेक्स को दर्शाता है।
  • रैम और स्टोरेज: iQOO Neo 10 में LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करेगी। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो सकेगा। बताया गया है कि बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन लगभग 206 ग्राम रखा जा सकता है।
  • अन्य फीचर्स: फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर की सुविधा भी हो सकती है, जिससे स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात सामने आई है।

iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस

भारत में iQOO Neo 10R पिछले महीने 11 मार्च को पेश हुआ है। जिसके स्पेक्स भी काफी तगड़े हैं। इसमें 6.78-इंच का 1.5के डिस्प्ले, स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट, Adreno 735 जीपीयू, 12जीबी रैम दी गई है। यह 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS Portrait सेंसर और 8 मेगापिक्सल के अन्य लेंस वाले डुअल रियर कैमरा से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए iQOO Neo 10R 5G स्मार्टफोन में तगड़ी 6,400एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here