7,620mAh बैटरी के साथ iQOO Z10 Turbo और 7,000mAh के साथ आएगा Turbo Pro 5G फोन, कंपनी ने किया खुलासा

Join Us icon

iQOO एक बार फिर मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाने जा रहा है। ब्रांड जल्द ही अपनी नई Z10 Turbo सीरीज़ को चीन में लॉन्च करने वाला है, जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में कई अपग्रेड्स के साथ आने की तैयारी में है। कंपनी ने इस सीरीज़ को लेकर ऑफिशियल टीज़र और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।

आइकू ज़ेड10 टर्बो सीरीज लॉन्च डिटेल (चाइना)

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को चीन में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट चीन के समय अनुसार शाम 7 बजे और भारत के समय अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर करेगी। ब्रांड ने दोनों स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक भी ऑफिशियल इमेज के जरिए शेयर की है, जिससे इनकी प्रीमियम फिनिश और फ्लैट एज डिज़ाइन साफ नजर आते हैं।

iQOO Z10 Turbo Pro: बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

iQOO Z10 Turbo Pro को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस केवल 33 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाएगा। यह पिछली Z9 Turbo के मुकाबले काफी तेज है, जो 58 मिनट लेती थी।

Turbo Pro मॉडल में 100W PD / PPS चार्जिंग और 44W UFCS फ्यूजन चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ USB-C से USB-C केबल वाला चार्जर भी बॉक्स में आएगा।

iQOO Z10 Turbo: सबसे बड़ी बैटरी वाला मॉडल

Z10 Turbo मॉडल में 7,620mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह सीरीज़ की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बार-बार चार्जिंग की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

प्रोसेसर क्षमता: पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट चिपसेट

iQOO Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और 3.1GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। वहीं Z10 Turbo Pro में मिलेगा Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4, जो 4nm पर बना है और 3.01GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। दोनों चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI परफॉर्मेंस में दमदार साबित होंगे।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का OLED LTPS डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। Z10 Turbo में 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जबकि Z10 Turbo Pro में 50MP + 8MP कैमरा कॉम्बिनेशन मिल सकता है।

Best Competitors

vivo T4 Rs. 25,999
85%
iQOO Neo 10R Rs. 23,999
89%
POCO X7 Pro Rs. 23,999
90%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here