
आइकू ने मार्च महीने में अपना गेमिंग फोन iQOO Neo 10R इंडिया में लॉन्च किया था जो 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से आइकू नियो 10 इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी गई है और यह 5जी मोबाइल फोन इसी महीने आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
iQOO Neo 10 इंडिया लॉन्च डिटेल
आइकू नियो 10 इंडिया लॉन्च टीज़ हो गया है। कंपनी ने हालांकि अभी रिलीज डेट नहीं बताई है लेकिन इस मोबाइल को ब्रांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जा रहा है। फोन के लिए #PowerToPlay हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है जो दर्शाता है कि iQOO Neo 10 हैवी प्रोसेसिंग के सक्षम स्मार्टफोन होगा। वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट अमेजन पर फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जो मोबाइल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए जाएंगे। आइकू नियो 10 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस होते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
From fast… to Neo fast. 🚀
Introducing the all-new #iQOONeo10 — where speed meets supremacy, seamlessly blending the power you need for work and the performance you crave for gaming.
Fuel your passion, conquer your goals, and rise with the #PowerToPlay.#iQOONeo10… pic.twitter.com/FQYNDOjvF1
— iQOO India (@IqooInd) May 5, 2025
iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशन्स लीक
- 6.78″ 1.5K OLED Display
- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 7,600mAh Battery
- 90W Fast Charging
डिस्प्ले
लीक के अनुसार आइकू नियो 10 स्मार्टफोन को 6.78-इंच की 1.5के स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फ्लैट पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जिसमें LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5500निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं मोबाइल स्क्रीन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
iQOO Neo 10 5G फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह 8-कोर Kryo सीपीयू है जो 3.0GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यानी आइकू नियो 10 पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा जो मोबाइल गेमिंग में माहिर होगा। इस फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 Storage तकनीक मिल सकती है।
बैटरी
प्रोसेसर के बाद आइकू नियो 10 5जी फोन की बैटरी इसकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी बन सकती है। लीक की मानें तो यह मोबाइल बेहद ही तगड़ी 7,600एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक भारत में कोई भी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर OIS फीचर से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।










