6,500mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं iQOO Neo 10, Neo 10 Pro, जानें ये लीक डिटेल्स

Join Us icon

आईक्यू आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी Neo 10 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन लीक में दोनों फ्लैगशिप मोबाइल्स के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोंस चर्चित नंबर श्रृंखला iQOO 13 आने के बाद आ सकते हैं। आइए, आगे आपको लेटेस्ट जानकारी विस्तार से देते हैं।

iQOO Neo 10, Neo 10 Pro डिटेल्स (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने नाम लिए बिना दो डिवाइस की जानकारी दी है। जो iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro के लिए मानी जा रही है।
  • लीक में दावा किया गया है कि iQOO Neo 10 सीरीज दिसंबर में आ सकती है। इसे पहले चीन में और बाद में ग्लोबली लाया जा सकता है।

  • लीक के अनुसार वेनिला iQOO Neo 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। जबकि नियो 10 प्रो में नया MediaTek Dimensitity 9400 लगाया जा सकता है।
  • यदि पूर्व मॉडल्स की बात करें तो iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro क्रमशः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और MediaTek Dimensitity 9400 चिप के साथ आते हैं।
  • iQOO Neo 10 सीरीज फोंस में 1.5K गेमिंग फ्लैट डिस्प्ले की सुविधा मिलने की बात सामने आई है। गेमिंग स्क्रीन का मतलब हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समर्पित विकल्प हो सकते हैं।
  • डिवाइस में सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
  • फोन में बड़ी 6,500mAh साइज की बैटरी लगाई जा सकती है। यह अब तक का बड़ा अपडेट है क्योंकि iQOO Neo 9 में 5,160mAh की बैटरी है।

पूर्व लीक के अनुसार iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro में मेटल मिड फ्रेम वाले हो सकता है। जो iQOO Neo 9 के प्लास्टिक फ्रेम से अलग होगा। डिवाइस के 1.5K डिस्प्ले में स्क्रीन के चारों ओर अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स और फ्लैट एज होने की संभावना है। मोबाइल्स में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, पूर्व के iQOO Neo 9 में 120W तकनीक थी।

iqoo-neo-9s-pro-specifications-leaked-phone-may-launch-soon

आखिर में आपको बताते चलें कि iQOO Neo 9 श्रृंखला के चीन में बेस मॉडल को भारत में iQOO Neo 9 Pro नाम से लॉन्च किया गया था। इस बार भी ब्रांड यही पैटर्न फॉलो कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here