iQOO Neo 10 सीरीज फोंस जल्द हो सकते हैं लॉन्च, 3सी लिस्टिंग में हुए स्पॉट

Join Us icon

iQOO ने अपनी नंबर सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 13 की लॉन्च डेट तय कर दी है। वहीं, अब Neo 10 सीरीज को लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल श्रृंखला के मॉडल्स को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। उम्मीद है कि इस लाइनअप में आने वाले iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro जल्द आ सकते हैं। आइए, आगे आपको 3सी लिस्टिंग की डिटेल देते हैं।

iQOO Neo 10 सीरीज 3सी लिस्टिंग

  • आप इमेज में देख सकते हैं कि 3सी प्लेटफार्म पर iQOO के दो डिवाइस दिखाई दे रहे हैं।
  • यह वेनिला नियो 10 और नियो 10 प्रो हो सकते हैं। हालांकि TAF/UFCS सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि ये दोनों आने वाले डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
  • 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्टिंग से आने वाले लाइनअप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा अन्य स्पेक्स की जानकारी आने वाले दिनों में आ सकती है।

iQOO Neo 10, Neo 10 Pro डिटेल्स (लीक)

  • कुछ दिनों पहले माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने नाम लिए बिना दो डिवाइस की जानकारी दी थी है। यह iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro के लिए बताई गई थी।
  • लीक के अनुसार iQOO Neo 10 सीरीज दिसंबर में आ सकती है। इसे पहले चीन में और बाद में ग्लोबली लाया जा सकता है।
  • वेनिला iQOO Neo 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। जबकि नियो 10 प्रो में नया MediaTek Dimensitity 9400 दिए जाने की उम्मीद है।
  • यदि पूर्व मॉडल्स की बात करें तो iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro क्रमशः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और MediaTek Dimensitity 9400 चिप दिया गया था।

iQOO Neo 9 and iQOO Neo 9 Pro launched in China

  • iQOO Neo 10 सीरीज फोंस में 1.5K गेमिंग फ्लैट डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है। इस पर हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समर्पित विकल्प भी मिल सकता है।
  • फोन में 6,500mAh साइज की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह अब तक का बड़ा अपडेट बन सकता है क्योंकि iQOO Neo 9 में 5,160mAh की बैटरी मिलती है।
  • सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया जा सकता है। iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro दोनों में मेटल मिड फ्रेम डिजाइन मिल सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here