
अपडेट 11 मार्च: आइकू नियो 10आर 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। इस फोन की ओपन सेल 19 मार्च से शुरू होगी तथा इसे कुल तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। iQOO Neo 10R प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।
मोबाइल गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए एक नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। हम बात कर रहे हैं iQOO Neo 10R की। यह 5जी फोन 11 मार्च को भारतीय बाजार में कदम रख रहा है जिसमें 6000mm2 Vapour Cooling सिस्टम, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत मिलेगी। इस आइकू फोन का लॉन्च अगर आप भी अपने फोन पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसका तरीका नीचे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 10R लॉन्च डिटेल
आइकू नियो 10आर 5जी फोन इंडिया लॉन्च डेट 11 मार्च है। कल इस मोबाइल को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारा दिया जाएगा। 11 मार्च की शाम 4 बजे कंपनी Neo 10R प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा करेगी। इसी के साथ ऑनलाइन लॉन्च ईवेंट के जरिये आइकू नियो 10आर सेल डेट और ऑफर्स की भी जानकारी दी जाएगी।
Break the speed barrier! ⚡🚀
The #iQOONeo10R takes the crown as the Fastest Smartphone in the segment*, pushing limits with lightning-fast performance, seamless multitasking, and ultra-smooth gaming. Power like never before! 🔥📱
Launching on 11th March!Exclusively on… pic.twitter.com/bSGF6CjIUN
— iQOO India (@IqooInd) March 7, 2025
iQOO Neo 10R लाइव लॉन्च
11 मार्च को शाम के 4 बजे आइकू नियो 10आर लॉन्च स्ट्रीम शुरू होगा। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही आइकू इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X, Facebook, YouTube) पर भी लाइव दिखाया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेजन पर iQOO Neo 10R प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है और यहां भी फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
iQOO Neo 10R प्राइस (लीक)
आइकू नियो 10आर को अपर मिडबजट में लाया जाएगा। कुछ ही दिनों पहले एक लीक सामने आया था जिसके अनुसार यह आइकू मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 30 हजार रुपये की रेंज में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं डिस्काउंट व बैंक ऑफर्स के साथ यह वेरिएंट मार्केट में 30 हजार से भी कम प्राइस पर बेचा जा सकता है।
iQOO Neo 10R स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
- 1.5K Eye Care AMOLED Display
- 6,400mAh Battery
- 80W Fast Charging
परफॉर्मेंस
आइकू नियो 10आर 5जी फोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर मोबाइल चिपसेट है जो 3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं इस मोबाइल में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage टेक्नोलॉजी मिलेगी जो 12जीबी रैम मॉडल सपोर्ट करेगा।
गेमिंग
मोबाइल गेमिंग के लिए इस आइकू फोन in-built FPS मीटर लगाया गया है जिसके साथ 2000Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलती है। इस स्मार्टफोन में 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर लगा है जो हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकता है। आइकू नियो 10आर में Monster Mode मिलेगा जो गेमिंग का मजा बढ़ा देगा वहीं फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलती है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए iQOO Neo 10R स्मार्टफोन को दमदार 6,400एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे इतनी बड़ी बैटरी वाला इंडिया का सबसे स्लीम मोबाइल फोन कहा है जिसकी थिकनेस 0.798cm बताई गई है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है।
डिस्प्ले
आइकू नियो 10आर 5जी फोन को 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच होल स्टाइल वाली डिस्प्ले होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। कंपनी इस फोन स्क्रीन को Eye Care डिस्प्ले कह रही है। वहीं Neo 10R स्मार्टफोन में 4500nits ब्राइटनेस और 3840Hz PWM Dimming का सपोर्ट भी मिलेगा।
See All Competitors
















