30 हजार में आ रहा सबसे फास्ट फोन iQOO Neo 10R, इन फीचर्स से हो सकता है लैस

Join Us icon

Highlights

  • iQOO Neo 10R का डिजाइन iQOO Z9 Turbo Endurance Edition की तरह हो सकता है।
  • iQOO Neo 10R को कंपनी द्वारा Rs 30,000 सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
  • कंपनी द्वारा फोन का टीजर जारी किया गया है, जिसमें डिवाइस ब्लू कलर में दिखाई दिया है।

iQOO ने पुष्टि की है कि वह भारत में iQOO Neo 10R को जल्द लॉन्च करने वाला है। यह iQOO की इस साल का पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, Neo सीरीज में पहला ‘R’ वेरिएंट होगा। iQOO Neo सीरीज अपने परफॉर्मेंस-फोकस्ड फीचर्स और मिडरेंज कीमत के लिए जानी जाती है। iQOO के टीजर से फोन के डिजाइन और प्रोसेसर के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए, इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

iQOO Neo 10R: प्रोसेसर और डिजाइन

  • प्रोसेसर: iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था और इसमें Cortex-X4 प्राइम कोर है जो 3GHz की क्लॉक स्पीड तक जाता है। यह 4nm TSMC प्रोसेस पर आधारित है। इससे पहले यह प्रोसेसर iQOO Z9 Turbo Endurance Edition में देखा गया था।
  • डिजाइन: फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल एक स्क्वायर-सर्कल (squircle) डिज़ाइन में है, जो Z9 Turbo Endurance Edition जैसा दिखता है। इसके अलावा टीजर इमेज में फोन के ब्लू कलर वेरिएंट को दिखाया गया है, जिसमें बाईं ओर वाइट पैटर्न है। वहीं, इस व्हाइट हिस्से पर “NEO POWER TO WIN” टेक्स्ट लिखा हुआ है।फोन का डिजाइन डुअल-टोन थीम और फ्लैट साइड्स के साथ आता है, जिसमें चम्फर्ड एजेस हैं।

iQOO Neo 10R: अन्य स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: रिपोर्टके अनुसार फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz AMOLED पैनल दिए जाने की संभावना है। यह डिस्प्ले स्मूद परफॉर्मेंस और ब्राइट विजुअल्स का अनुभव प्रदान करेगा।

 

  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,400mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने वाली है।
  • कैमरा: फोन के रियर पर 50MP (Sony LYT-600) प्राइमरी कैमरा, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और फोन के फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।
  • सॉफ्टवेयर और मेमोरी: डिवाइस को Android 15-आधारित Funtouch OS पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में आ सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

  • iQOO इंडिया के चीफ, निपुण मार्या ने ट्विटर पर बताया है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे फरवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा iQOO Neo 10R को सब-₹30,000 सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन कहा जा रहा है। iQOO के अनुसार, यह दावा AnTuTu बेंचमार्क परफॉर्मेंस पर आधारित है। यह फोन ₹30,000 से कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

सेल और उपलब्धता

iQOO Neo 10R भारत में अमेजन और अन्य ऑनलाइन/ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here