
iQOO इन दिनों अपने अपकमिंग Neo 5 series के स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस सीरीज दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन चीन में इस महीने के अंत तक लॉन्च करेगा। इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 5s और Neo 5 SE स्मार्टफोन 20 दिसंबर को लॉन्च किए जाने हैं। लॉन्च से कंपनी ने अपकमिंग Neo 5 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। Vivo के सब-ब्रांड iQOO का अपकमिंग Neo 5 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जाएगा।
iQOO Neo 5 SE स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Neo 5 SE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी एक टीजर पोस्टर शेयर करते हुए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को कंफर्म किया है। iQOO का यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन iQOO Neo 5s को Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही SE वेरिएंट के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट144Hz होगा। हमारा मानना है कि यह AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। फ़िलहाल कंपनी ने डिस्प्ले के साइज़ और टाइप को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
अपकमिंग iQOO Neo 5s स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 55W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही है कि फोन को 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO ने फिलहाल इस फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी नहीं शेयर किया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और कीमत लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
iQOO Neo 5 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो, iQOO Neo 5 SE स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। iQOO के इस फोन में पंच होल कैमरा कटआउट दिया जाएगा। इस फोन को व्हाइट, डार्क ब्लू और ब्लू ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Noise Beads ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में बजट कीमत में हुए लॉन्च, जानें खूबियां





















