
iQOO Neo 8 Pro को लेकर उम्मीद की जा रही है यह अगले माह मई में चीनी मार्केट में आएगा। वहीं, अब यह फोन ऑफिशियल होने से पहले AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। वेबसाइट पर फोन मॉडल नंबर V2302A के साथ स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग को टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा स्पॉट किया गया है। वहीं, आपको बता दें कि फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स पहले भी सामने आ चुकी हैं।
iQOO Neo 8 Pro की AnTuTu लिस्टिंग
- AnTuTu लिस्टिंग के अनुसार iQOO Neo 8 Pro का मॉडल नंबर V2302A है। साथ ही इसने बेंचमार्किंग वेबसाइट पर 13,68,597 अंक हासिल किए हैं।
- फोन के अगले महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर iQOO Neo 8 Pro लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
- लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि iQOO Neo 8 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट होगा, जो मौजूदा डाइमेंशन 9200 चिपसेट से बेहतर प्रदर्शन देगा।
- चिपसेट को कम से कम 16 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा और यह एंडरॉयड 13 पर कार्य करेगा।
फोन को लेकर मिली एक्सक्लूसिव जानकारी
कुछ समय पहले हमें एक्सक्लूसिव जानकारी मिली थी कि फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही Neo 8 में 80W और Pro मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ हमें पता लगा कि यह फोन मीडियाटेक के 9000 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
दरअसल, आइकू के अपकमिंग फोन को लेकर पारस गुगलानी ने हमें बताया कि iQOO Neo 8 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2301 A (चाइना) और iQOO Neo 8 Pro का मॉडल नंबर V2302A (चाइना) होगा। इसके साथ ही कंपनी के अपकमिंग फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
iQOO नियो 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
- डिसप्ले: iQOO Neo 8 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिसप्ले के साथ 1.5K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
- चिपसेट: अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट होने की संभावना है।
- कैमरे: जहां तक कैमरों का सवाल है, फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर 1/1.5-इंच का हो सकता है। दूसरे सेंसर अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो होंगे, लेकिन हमें अभी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
- रैम और स्टोरेज: स्मार्टफोन निश्चित रूप से 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यह भी कहा जा रहा कि स्मार्टफोन को 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
- बैटरी: iQOO Neo 8 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- ओएस: अपकमिंग फोन एंडरॉयड 13 प्री-इंस्टॉल्ड के साथ आएगा। चीनी बाजार के लिए ओरिजिनल ओएस 3 लेयर या बाकी दुनिया के लिए फनटच ओएस 13 लेयर हो सकती है।











