iQOO Neo 9 और Neo 9 Pro की लॉन्च टाइम लाइन आई सामने, फोन हुए IMEI पर स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/10/iQOO-Neo-9-and-Neo-9-Pro-launch-timeline-revealed-phones-spotted-on-IMEI.jpg
Highlights

आईक्यूओओ आने वाले कुछ महीनों में अपनी नियो सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro जैसे दो स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल्स मिड बजट सेगमेंट में बाजार में आ सकते हैं। बता दें कि इनके पेश होने की खबर इसलिए भी तेज हो रही है क्योंकि इन्हें IMEI डाटाबेस वेबसाइट पर देखा गया है। साथ ही लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। आइए, आगे फोंस के बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

iQOO Neo 9 सीरीज लिस्टिंग

iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्च तारीख को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है। यह भी कहा गया है कि iQOO Neo 9 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और Neo 9 Pro में डीमेंसिटी 9300 चिपसेट मिल सकता है।

iQOO Neo 8 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 9 सीरीज फोन को Neo 8 लाइनअप के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है इसलिए आगे आप इसके स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं।