
भारत में iQOO 13 दिसंबर में आने वाला है इसके लॉन्च से पहले ब्रांड चीन में अपनी अन्य धाकड़ सीरीज iQOO Neo 10 लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी के हेड से इसे टीज किया था। वहीं, अब पेश होने से पहले iQOO Neo10 लाइनअप के स्पेसिफिकेशन और स्कीमैटिक लीक हुआ है। आइए, आगे जानते हैं फोंस में लुक और खूबियां कैसी मिल सकती हैं।
iQOO Neo10 सीरीज डिजाइन (लीक)
- टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Neo10 सीरीज में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है।
- फोन के फ्रंट कैमरा के लिए छोटा पंच-होल लुक और पतले बेजेल्स दिए जा सकते हैं। जिसे इमर्सिव डिस्प्ले अनुभव मिल सकता है।
- रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। जिसमें ज्यादा टेक्सचर्ड डेकोरेटिव फिनिश शामिल है।

लीक के अनुसार iQOO Neo10 सीरीज में ग्राहकों को Android 15 आधारित OriginOS 5 देखने को मिल सकता है। जिसकी मदद से नए एनीमेशन और अन्य विज़ुअल एन्हांसमेंट के साथ-साथ डिस्प्ले क्वालिटी और टच रिस्पॉन्सिबिलिटी में बढ़िया अनुभव मिलेगा।
iQOO Neo10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 8T OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- चिपसेट: iQOO Neo 10 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि iQOO Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 मिल सकता है।
- स्टोरेज और रैम: मोबाइल में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
- कैमरा: कैमरे की बात करें तो iQOO Neo10 सीरीज में 16MP का फ्रंट कैमरा होने की अफवाह है। जबकि बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक अतिरिक्त 50MP लेंस वाला डुअल सेटअप हो सकता है। इस प्राइमरी सेंसर का साइज 1/1.56” होने का अनुमान है।
- बैटरी और चार्जिंग: नियो 10 सीरीज मोबाइल्स में 6,000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
- अन्य: नियो 10 सीरीज में सुरक्षा के लिए गुडिक्स द्वारा बनाया गया अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं, इसमें प्लास्टिक फ्रेम डिजाइन की पेशकश की जा सकती है।












