iQOO U1x लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई अहम जानकारी

iQOO को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह फोन iQOO U1x के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस डिवाइस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, यह हैंडसेट चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर स्पॉट किया गया है। वेबसाइट पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डिजाइन की जानकारी भी सामने आई है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया है। आइए आगे फोन के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
सामने आई iQOO U1x की तस्वीरों के अनुसार फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसमें IPS LCD पैनल हो सकता है और डिवइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस होगा। हालांकि, इसके अलाव अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे
iQOO U1x की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ई-टेलर साइट के अनुसार फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 मिड-रेंज चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें 6GB तक की रैम और और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी। वहीं, फोन में पवार बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, डिवाइस में फास्ट चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। फोन को लाइट ब्लैक और मार्निंग फॉरेस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
फिलहाल कैमरा के स्पेक्स सामने नहीं आए हैं। वहीं, iQOO U1x को 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज, 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज ऑप्शन होगा। फोन की प्री-बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरु होगी। इसका मतलब है कि फोन कुछ ही दिनों में लॉन्च होने वाला है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट
iQOO U1 की स्पेसिफिकेशन्स
iQOO U1 में 6.53-इंच डिसप्ले दिया गया है, जो कि 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और फुल एचडी+ रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल के साथ आता है। वहीं, फोन 8nm स्नैपड्रैगन 720G प्रोससेर के साथ आता है। फोन 2.3GHz ऑक्टा-कोर चिप LPPDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO U1 फोन के रियर में वर्टिकल कैमरा सेटअप है। रियर में 48-मेगापिक्सल मेन लेंस, 2-मेगापिक्सल पोर्टेट लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही iQOO के इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, iQOO UI एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट रीडर है।