iQOO U5 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 Soc, 50MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Join Us icon

iQOO ने होम मार्केट चीन में U-सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO U5 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए iQOO U3 का सक्सेसर स्मार्टफोन है। लेटेस्ट iQOO U5 5G स्मार्टफोन को 6.58-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के ऑक्टा कोर Snapdragon प्रोसेसर के साथ 8GB की RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको iQOO U5 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

iQOO U5 5G क़ीमत और उपलब्धता

iQOO U5 5G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – डार्क ब्लैक, सिल्वर व्हाइट और मैजिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। iQOO का यह फोन तीन वेरिएंट – 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और फोन को 24 दिसंबर से खरीदा जा सकता है।

iqoo-u5-5g

iQOO U5 5G स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

iQOO U5 स्मार्टफ़ोन को 6.58-इंच के OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दी गई हैं। आईकू के इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 पर आधारित iQOO UI 1.0 पर रन करता है।  यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में होंगे लॉन्च

iQOO U5 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। iQOO U5 स्मार्टफोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQOO U5 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगा 32 इंच और 43 इंच के सस्ते स्मार्ट टीवी

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here