
iQoo ने हाल ही में अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के अकाउंट पर यह ऐलान किया था कि वह अपने नए स्मार्टफोन को 19 मई को पेश करेगा। इस दिन लॉन्च होने वाला फोन iQoo Z1 5G होगा, जिसे लेकर यह पहले ही साफ हो चुका है कि इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, नाम से ही साफ है कि इस फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। इतना ही नहीं यह आइकू का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी के सभी फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ ही पेश किए गए हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले फोन के रियर डिजाइन और कीमत की जानकारी सामने आई है।
बता दें कि फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए आईक्यू ने टीज़र पोस्टर के जरिए फोन में दी जाने वाली 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले और डायमनसिटी 1000+ चिपसेट का भी खुलासा कर दिया था। इसके अलावा पोस्ट में फ्लैगशिप चिपसेट, फास्ट 5जी, अनरेस्ट्रेन्ड स्क्रीन, इमॉर्टल साउंड क्वालिटी, स्ट्रॉन्ग बैटरी लाइफ, फुल परफॉर्मेंस आदि बातों को बताया गया था। वहीं, अब iQOO Z1 के रेंडर में डिवाइस के रियर डिजाइन की जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: iQOO 3 की कीमत में हुई भारी कटौती, 4000 रुपये कम हुए दाम
नए रेंडर के अनुसार iQOO Z1 को दो कलर वेपरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन की इमेज के अनुसार रियर पर रेकटेंगुलर शेप में कैमरा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद होगा। इसमें एक एलईडी फ्लैश और तीन कैमरे हैं। डिवाइस के दाहिने किनारे में वॉल्यूम रॉकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर है। डिवाइस पीछे से iQOO Neo3 फोन जैसा दिखता है जो पिछले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुआ था।
IQOO Z1 के फ्रंट साइड के वास्तविक रेंडर का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस सप्ताह के शुरू में सामने आए Z1 के लॉन्च डेट पोस्टर और लीक की गई तस्वीरों से पता चला था कि फोन के टॉप-राइट कॉर्नर पर पंच-होल डिसप्ले होगा। वहीं, iQOO ने पुष्टि कर दी है कि iQOO Z1 स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
वहीं, IQOO Z1 अब चीन में रिजर्वेशन के लिए तैयार है। एक लीक हुए प्रोमो पोस्टर से पता चला कि Z1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,498 युआन (लगभग 26,000 रुपए ) होगी। हालांकि, यह लीक है इसलिए डिवाइस के लॉन्च तक हम इसकी पुष्टी नहीं कर सकते। इसे भी पढ़ें: Vivo V19 स्मार्टफोन 32MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
कीमत
मीडियाटेक ने साझा किया था कि उनका नया चिपसेट सबसे पहले iQoo स्मार्टफोन में दिया जाएगा। इसी के बाद से माना जा रहा है कि वो फोन कोई और नहीं बल्कि आइकू ज़ेड1 5जी होगा।





















