iQOO 3 की कीमत में हुई भारी कटौती, 4000 रुपये कम हुए दाम

Join Us icon

VIVO के साथ हिट होने के बाद ​फरवरी महीने में iQOO ने बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के iQOO 3 नाम के साथ बाजार में उतारा गया था जो 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। इस फोन ने फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली थी जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। देश में आईक्यू की सफलता को देखने हुए कंपनी ने अब अपने इस डिवाईस की कीमत में कटौती की है। कंपनी की ओर से iQOO 3 के सभी मॉडल्स व वेरिएंट्स के दाम कम कर दिए गए हैं।

यह है नई कीमत

iQOO 3 दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 5G और 4G शामिल है। सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो फोन के 12 जीबी की रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 46,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन मॉडल की कीमत घटकर 44,990 रुपये हो गई है। इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है।

iQOO 3 price cut in india 5g 4g model 12gb ram snapdragon 865 chipset specs price sale offer

फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की ओर से 38,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसका दाम अब गिरकर 34,990 रुपये हो गया है। इसी तरह आईक्यू 3 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 41,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत अब प्राइस कट के बाद 37,990 रुपये हो गई है। iQOO 3 को Quantum Silver और Tornado Black कलर में खरीदा जा सकता है।

iQOO 3

आईक्यू 3 को 91.40 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है,​ जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन को बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जिसके उपरी दाईं ओर पंच-होल मौजूद है। कंपनी ने इस स्क्रीन को पोलर व्यू डिसप्ले का नाम दिया है। आईक्यू 3 प्रो में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ तथा 1200+ निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से iQOO की स्क्रीन को इन-डिसप्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसके साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए इसे E3 पैनल से लैस किया गया है।

यह भी पढ़ें : 144हर्ट्ज डिसप्ले, 12 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 3

iQOO 3 को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 20X डिजीटल ज़ूम टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईक्यू 3 एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO 3 price cut in india 5g 4g model 12gb ram snapdragon 865 chipset specs price sale offer

iQOO 3 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो आईक्यू यूआई 1.0 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 64बिट वाला 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 ​दिया गया है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए iQOO 3 एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Realme X3 SuperZoom हुआ सर्टिफाइड, अब जल्द होगा बाजार में लॉन्च

iQOO 3 को कंपनी की द्वारा इन-​डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है इस फीचर के साथ ही कंपनी ने फोन स्क्रीन को गोरिल्ल ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू 3 में 4,440 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 55वॉट सुपर फ्लैशचार्ज तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी के दावे के अनुसार सिर्फ 15 मिनट में ही फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here