9020mAh बैटरी वाला iQOO Z11 ग्लोबली लॉन्च! 144Hz ​स्क्रीन और Snapdragon प्रोसेसर के साथ हुई एंट्री

Join Us icon

आइकू का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन iQOO Z11 है जो मार्च महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन में 9020mAh battery लगाई गई है। चाइना लॉन्च के बाद अब इस मोबाइल ने ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री ले ली है। यह आइकू 5जी फोन मलेशिया में पेश कर दिया गया है और यहां लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन मॉडल के प्रोसेसर, कैमरा, स्क्रीन और रियर लुक में कंपनी ने बदलाव भी किया गया है। ग्लोबल मार्केट वाला आइकू ज़ेड11 इंडिया में भी एंट्री ले सकता है जिसकी डिटेल्स आगे दी गई है।

सबसे पहले चीन में बिक रहे और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए iQOO Z11 5G फोन के डिफरेंस पर नजर डालते हैं। मलेशिया में इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि हाल ही में इंडिया में Infinix Note 60 Pro और vivo T5 Pro स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर पेश किए गए हैं।

चाइना में आइकू ज़ेड11 5जी फोन को MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लाया गया था। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आप देख सकते हैं कि डाइमेंसिटी 8500 प्रोसेसर स्नेपड्रैगन 7एस जे4 की तुलना में बेहतर और फास्ट प्रोसेसिंग पावर प्रदान कर सकता है। ग्लोबल मार्केट वाला iQOO Z11 चाइना मॉडल के सामने कुछ हल्का परफॉर्म करेगा।

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए iQOO Z11 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल जैसी ही है। इस फोन की मेन यूएसपी फोन की बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 9,020एमएएच बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

आइकू ज़ेड11 5जी स्मार्टफोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 449PPI और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि इस फोन का चाइना मॉडल 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।कंपनी ने फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्लोबल मार्केट में iQOO Z11 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है। चीन में इस 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लाया गया था।

यह आइकू स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं डिवाइस को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है। गौरतलब है कि हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

आइकू ज़ेड11 5जी फोन मलेशिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 1899 रिंगिट यानी इंडियन करंसी अनुसार 45,790 रुपये के करीब है। इसी तरह स्मार्टफोन का 2GB RAM + 256GB storage वेरिएंट 2199 रिंगिट यानी तकरीबन 53,000 रुपये में लॉन्च हुआ है। मलेशिया में यह नया आइकू स्मार्टफोन Blue और Black कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here