
itel भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत कंपनी सस्ता स्मार्टफोन itel A100 भारत में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि आईटेल ए100 जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। टीजर के मुताबिक, यह फोन स्मैश-प्रूफ परफॉरमेंस के साथ दर्शाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी देगी। जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे अलग बना सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
itel A100 के डिजाइन की बात करें तो इसका रियर लुक काफी हद तक OnePlus 13s स्मार्टफोन से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। जो itel India की आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट में देखा जा सकता है। जहां इसके कुछ अहम फीचर्स और खूबियों भी बताई गई हैं। कंपनी का दावा है कि itel A100 अपने सेगमेंट यानी 8,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा ड्यूरेबल फोन होगा।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो itel A100 को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा। जिनमें Titanium Gold, Silk Green और Pure Black शामिल हैं। फीचर्स के मामले में यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार हो सकता है। इसमें UltraLink फीचर मिलने की जानकारी भी दी गई है। जिसकी मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी फ्री कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा, फोन में इन-बिल्ट IR Blaster भी मिलेगा। जिससे यूजर्स अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं।
A hulk like tough and durable smartphone is coming soon!
Stay tuned!#itel #tough #smashproof #smartphone #comingsoon pic.twitter.com/1yeBEL0ZUE
— itel India (@itel_india) February 5, 2026
ड्यूरेबिलिटी पर खास फोकस करते हुए कंपनी ने itel A100 को मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ पेश करने का दावा किया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो डेली यूज के लिए लंबा बैकअप दे सकती है। वहीं, स्मूद एक्सपीरियंस के लिए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की बात माइक्रोसाइट में कंफर्म हुई है। जो इस बजट सेगमेंट में अच्छा अपग्रेड माना जा सकता है।
फिलहाल itel ने itel A100 की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों इसका अपडेट दे सकती है। उम्मीद है लॉन्च के बाद यह फोन बजट सेगमेंट में Redmi, realme और Lava जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है।
यदि आप भी आने वाले कुछ दिनों में नया और सस्ता फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो itel A100 अच्छा विकल्प बन सकता है। खासकर इसका डिजाइन फ्लैगशिप मॉडल जैसा है। जिससे यह आपको ज्यादा लुभा सकता है। यानी कम कीमत में आपको महंगा दिखने वाला फोन मिल सकता है। हालांकि आने वाले समय में और जानकारी मिलने के बाद ही हम सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए अगले अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।











