
नया स्मार्टफोन itel A100 भारत में 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ है। दूसरी ओर कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में भी अपने दो नए मोबाइल itel A200 और itel A200+ भी पेश कर दिए हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जो 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए गए हैं। ये iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड डिजाइन पर बनाए गए हैं जो सस्ते फोन में आईफोन जैसी लुक देते हैं। नए आइटेल ए200 और ए200 प्लस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
itel A200 और itel A200+ कम कीमत वाले मोबाइल फोन हैं जिन्हें Unisoc T7250 चिपसेट पर लाया गया है। यह एंट्री लेवल मोबाइल प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने अपने सस्ते स्मार्टफोंस को Android 15 Go Edition से लैस कर मार्केट में उतारा है।

एंड्रॉयड गो होने के चलते इन स्मार्टफोंस में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती है और हल्की रैम होने के बावजूद भी स्मूथ रन करती है। सिर्फ इतना ही नहीं Google Go Apps मोबाइल इंटरनेट की खपत भी कम करती है और स्मार्टफोन बैटरी का कंजप्शन भी कम करती है।
ये दोनों मोबाइल itel OS पर काम करते हैं जिनमें कई तरह के AI फीचर्स भी मौजूद हैं। ग्लोबल वेबसाइट पर इन स्मार्टफोंस को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में जहां 3GB RAM के साथ 64GB storage दी गई है वहीं टॉप वेरिएंट 4GB RAM के साथ 128GB storage सपोर्ट करता है।
आइटेल ए200 और ए200प्लस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यानी फोन जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकेगा। कंपनी के मुताबिक 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी इन दोनों आइटेल फोंस का कुछ नहीं बिगड़ेगा। पानी से बचाने के लिए इन्हें IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।
इन दोनों स्मार्टफोंस की डिस्प्ले एक समान है। दोनों को ही 720p+ रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस बजट के फोन में इतनी हाई रिफ्रेश रेट मिलना वाकई में बड़ी बात है। यह ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले है। कंपनी के अनुसान इन दोनों फोंस की थिकनेस 8.29mm है।
पावर बैकअप के लिए आइटेल ए200 को जहां कंपनी ने 5,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं आइटेल ए200+ 4जी फोन 6,000mAh battery सपोर्ट करता है। मोबाइल्स को तेजी से चार्ज करने के लिए A200 में 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और A200+ मॉडल में यूजर्स को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए itel A200 और itel A200+ स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। बताते चलें कि इन स्मार्टफोंस में UltraLink Free Call तकनीक मौजूद है जो कंपनी के मुताबिक 2km तक की रेंज दे सकती है।










