itel Super 26 Ultra स्मार्टफोन आया सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/itel-super-26-ultra-smartphone-fcc-specs-and-schematic-image.jpg

itel अपने नए स्मार्टफोन itel Super 26 Ultra को लेकर चर्चा में है। क्योंकि यह डिवाइस FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर लिस्ट हो गया है। जिससे इसके ग्लोबल बाजार में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। इसके साथ ही फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है। बता दें कि इससे इससे पहले भी यह फोन कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट्स पर आ चुका है। आइए, आगे आगामी फोन से जुड़ी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

itel Super 26 Ultra FCC लिस्टिंग

itel Super 26 Ultra को FCC सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर S688LN और FCC ID 2AJMN-S688LN के साथ देखा गया है। सर्टिफिकेशन के अनुसार यह डिवाइस 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस आगामी स्मार्टफोन में 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ GPS, डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz + 5GHz) और Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।

itel Super 26 Ultra डिजाइन डिटेल्स एफसीसी

FCC में सामने आई स्कीमैटिक इमेज से पता चलता है कि itel Super 26 Ultra स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल, राउंडेड कॉर्नर और टॉप-लेफ्ट में पांच रिंग देखने को मिली हैं। माना जा रहा है कि इनमें कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैशलाइट लगे होंगे। जबकि राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आते हैं।

itel Super 26 Ultra लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

itel Super 26 Ultra को लेकर अब तक आई लिस्टिंग्स के बाद उम्मीद है कि यह जल्द ही अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि पहले यह अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हो सकता है। जिसके बाद अन्य बाजारों में भी पेश किया जा सकता है।

itel Super 26 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

आगामी आईटेल स्मार्टफोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर के साथ ARM Mali-G57 GPU दिया जा सकता है। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसमें पावर के लिए इसमें 5850mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

itel Super 26 Ultra कीमत (संभावित)

itel के पूर्व में आए मॉडल को देखते हुए लगता है कि यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत 15,000 से 18,000 रुपये के बीच रह सकती है। हालांकि देखना होगा की ब्रांड इसे लेकर कब तक कोई आधिकारिक ऐलान करता है। तब तक आइए आगे आपको पूर्व में आए itel S25 Ultra के बारे में जानकारी देते हैं।

itel S25 Ultra स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

itel S25 Ultra बीते साल 2024 में ग्लोबली लॉन्च हुआ था। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज था। इसकी कीमत 10,999 फिलीपीन पीसो यानी इंडियन करंसी अनुसार करीब 15,880 रुपये थी। वहीं, फोन की खूबियां आगे दी गई हैं:

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors