
itel ने पिछले साल भारतीय बाजार में Zeno 20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इसका अपग्रेड itel Zeno 20 Max लेकर आ रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर लिस्ट हो गया है। जिसमें डिजाइन और कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। बता दें कि फोन को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है यानी यह जल्द लॉन्च होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो itel Zeno 20 Max को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जिसमें Dark Blue, Black और Blue–Purple कॉम्बिनेशन शामिल होंगे। खास बात यह है कि Blue और Purple वैरियंट में पैटर्न्ड डिजाइन मिलेगा। जो बजट सेगमेंट में बढ़िया लुक दे रहा है। फोन के रियर पैनल पर रेक्टैंगुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा।

itel Zeno 20 Max के फिजिकल बटन लेआउट की बात करें तो पावर और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड में दिए गए हैं। वहीं, बॉटम साइड में स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और SIM कार्ड ट्रे है।
डिस्प्ले की बात करें तो itel Zeno 20 Max में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ DTS Surround Sound का सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
मजबूती के मामले में itel Zeno 20 Max शानदार साबित हो सकता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलेगा इसे ह्यूमिडिटी, शॉक और ड्रॉप, लो टेम्परेचर और हाई टेम्परेचर जैसी कंडीशंस में टेस्ट किया गया है। इसके अलावा, फोन में IP54 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी दी गई है, जिससे यह डेली यूज़ और रफ कंडीशंस में भरोसेमंद साबित हो सकता है।
बैटरी के मामले में itel Zeno 20 Max में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टैंडबाय मोड में 35 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। इसके अलावा, फोन 31 घंटे का टॉक टाइम, 75 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 18 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट कर सकता है। जो इस सेगमेंट के हिसाब ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
itel Zeno 20 Max की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन यह जल्द सामने आ सकती है। यह बजट रेंज में संभावित तौर पर Samsung Galaxy A07, Infinix Smart 10 और Lava Shark 2 जैसे फोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप आने वाले दिनों में सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च डेट आते ही इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।










