
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के मालिक Akash Mukesh Ambani ने जल्द ही इंडिया में 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। इस बात का हिंट कुछ समय पहले किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद कंपनी दे चुकी है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि Jio ने करीब 1,000 शहरों में 5जी सेवाएं (Jio 5G Connection) शुरू करने की तैयारियां पूरी करने के साथ स्वदेश में विकसित अपने 5जी दूरसंचार डिवाइस (5G in India) का परीक्षण भी किया है। ऐसे में लग रहा है कि इंडिया में 5G Network Live करने वाली पहली कंपनी जियो हो सकती है।
Jio का 5G होगा देशी
न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि है कि उसकी दूरसंचार इकाई जियो ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपनी शत-प्रतिशत स्वदेशी तकनीक के साथ 5जी सेवाओं के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसे भी पढ़ें: 5G Spectrum Auction में किसके हिस्से आया क्या? Jio, Airtel, Vi और Adani का पूरा ब्यौरा
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने किया कमाल
हाल में संपन्न 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो सबसे बड़ी बोलीकर्ता के रूप में उभरी है। नीलामी में लगाई 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियों में से जियो ने अकेले 88,078 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं। इसके बाद आकाश मुकेश अंबानी ने कहा था कि हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह दृष्टि और दृढ़ विश्वास था जिसने जियो को जन्म दिया। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है। और अब भारत में जियो 5G तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जियो ने खरीदे ये बैंड्स
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 72097.85 MHz spectrum की नीलामी हुई है। वहीं, इस ऑक्शन में कंपनी ने 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स तथा 26 GHz High frequency bands हासिल किए हैं। साथ ही आपको बता दें कि रिलायंस जिओ इनमें से कई बैंड्स पर अपनी 5जी टेस्टिंग व ट्रॉयल पूरे कर चुकी है। यह भी पढ़ें : Airtel 5G in India : एयरटेल का दावा, 5G नेटवर्क के सबसे बेस्ट स्पेक्ट्रम किए हासिल
4G से इतना फास्ट होगा 5G
रिलायंस जियो से पहले अगर सरकारी आकंड़ों की बात करें तो दूरसंचार मंत्रालय यह साफ कह चुका है कि आने वाला 5जी मौजूदा 4जी से 10 गुणा ज्यादा फास्ट होगा। मंत्रालय के अनुसार 5G Network पर 20Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिल सकती है।





















