Jio के 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स (2025), यहां देखें प्लान की वैलिडिटी, बेनिफिट और प्राइस

रिलायंस जियो (Jio) भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और अपने यूजर्स के लिए हर बजट और जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। खासकर 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि इनमें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS और अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स, जैसे- Netflix, JioHotstar, SonyLiv, Zee5, Amazon Prime Lite आदि का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इन प्लान्स में सभी तरह के यूजर्स के लिए विकल्प मौजूद हैं। चाहे आप सिर्फ कॉलिंग चाहते हों या फिर हेवी डेटा और OTT स्ट्रीमिंग का आनंद लेना चाहते हों, आपको हर रेंज में प्लान मिलेंगे। इस आर्टिकल में हमने जियो के 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट तैयार की है, जो आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
Jio 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान
| प्लान | डेटा + कॉलिंग + वैलिडिटी | OTT / एक्स्ट्रा बेनिफिट्स |
| ₹448 | डेटा नहीं, अनलिमिटेड कॉल्स + 1000 SMS, 84 दिन | JioTV, JioAICloud |
| ₹799 | 1.5GB/दिन (126GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | JioTV, JioAICloud, JioHotstar (90 दिन) |
| ₹859 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹889 | 1.5GB/दिन (126GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | JioSaavn Pro, JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹949 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | JioHotstar (84 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1028 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | Swiggy One Lite (90 दिन), ₹50 Cashback, JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1029 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | Amazon Prime Lite (84 दिन), JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1049 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | SonyLiv + Zee5, JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1199 | 3GB/दिन (252GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1299 | 2GB/दिन (168GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | Netflix Mobile + JioHotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹1799 | 3GB/दिन (252GB), अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 84 दिन | Netflix Basic + Hotstar (90 दिन), JioTV, JioAICloud |
| ₹2099 | 5GB/दिन (420GB) + 48GB Extra, अनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन, 98 दिन (84+14) | JioTV, JioAICloud |
नोटः जियो के प्रीपेड प्लान से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
जियो ₹448 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio का ₹448 प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक वॉयस-ओनली प्लान है। यह उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जो डेटा की बजाय कॉलिंग चाहते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल और STD) और कुल 1000 SMS मिलते हैं। ध्यान रखें कि इस प्लान में आपको डेटा नहीं मिलता है। वैलिडिटी 84 दिन की है। इसके साथ JioTV और JioAICloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो खासकर कॉलिंग और SMS का उपयोग करते हैं।
जियो ₹799 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio का ₹799 प्लान मध्यम डेटा यूजर्स के लिए है। इसमें डेली 1.5 GB डेटा (कुल 126 GB), अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इसके साथ JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में यूजर को 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल- टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यह प्लान सोशल मीडिया, वीडियो कॉल्स और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है। यह प्लान हो सकता है कि आपको वेबसाइट पर न दिखें, लेकिन यह माईजियो ऐप पर उपलब्ध है।
जियो ₹859 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
₹859 प्लान में यूजर्स को डेली 2 GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में 90 दिन का जियो हॉटस्टार मोबाइल-टीवी सब्सक्रिप्शन मुफ्त है, जो इसे OTT प्रेमियों के लिए आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी शामिल है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹889 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio का ₹889 प्लान म्यूजिक प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डेली 1.5 GB डेटा (कुल 126 GB), अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स, प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में JioSaavn Pro, JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल-टीवी सब्सक्रिप्शन मुफ्त है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है।
जियो ₹949 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
यह जियो का ट्रू5जी प्लान है। ₹949 प्लान में डेली 2 GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹1028 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio का ₹1028 प्लान डेली 2 GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में Swiggy One Lite के 90 दिनों का मेंबरशिप और ₹50 कैशबैक मिलता है। इसके साथ जियो हॉटस्टार (90 दिन), JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी शामिल है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है।
जियो ₹1029 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
जियो ट्रू5जी ₹1029 प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें, तो 84 दिन का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन और 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन इसे मनोरंजन प्रेमियों के लिए शानदार बनाता है। इसके अलावा, JioTV और JioAICloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹1049 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
जियो के ₹1049 प्लान की बात करें, तो एक प्रीमियम विकल्प है, जिसमें प्रतिदिन 2 GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में जियोटीवी मोबाइल ऐप के माध्यम से SonyLIV और Zee5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो OTT प्रेमियों के लिए शानदार है। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार (90 दिनों), JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹1199 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
₹1199 प्लान हेवी डेटा यूजर्स के लिए है। इसमें प्रतिदिन 3 GB डेटा (कुल 252 GB), अनलिमिटेड लोकल/ STD कॉल्स और प्रतिदन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। यह प्लान 4K स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टी-डिवाइस यूज के लिए बेस्ट है। इस ट्रू5जी प्लान में जियो हॉटस्टार (90 दिनों), JioTV और JioAICloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है।
जियो ₹1299 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
अगर आपको जियो का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाला प्लान चाहिए, तो फिर Jio का ₹1299 प्लान में आपको हर दिन 2 GB डेटा (कुल 168 GB), अनलिमिटेड लोकल-STD कॉल्स और प्रतिदन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में Netflix मोबाइल और जियो हॉटस्टार (90 दिन) सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो इसे स्ट्रीमिंग प्रेमियों के लिए आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹1799 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
₹1799 प्लान में प्रतिदिन 3 GB डेटा (कुल 252 GB), अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में Netflix बेसिक और जियो हॉटस्टार (90 दिनों) का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो इसे मनोरंजन और हैवी डेटा यूजर्स के लिए उपयुक्त बनाता है। प्लान में JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
जियो ₹2099 प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio का ₹2099 प्लान सबसे प्रीमियम 84 दिन का प्लान है। इसमें प्रतिदिन 5 GB डेटा (कुल 420 GB) के साथ 48 GB अतिरिक्त डेटा, अनलिमिटेड लोकल- STD कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। वैलिडिटी 84+14 दिन (कुल 98 दिन) है। यह प्लान JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस मिलता है। यह हेवी डेटा यूजर्स, गेमर्स और मल्टी-डिवाइस यूज के लिए बेस्ट है। डेली डेटा लिमिट के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है।
जियो 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन ऑफर्स
- जियो अपनी 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के मौके पर कई खास ऑफर्स लेकर आया है। इस ऑफर के तहत जियो फाइनेंस में गोल्ड पर 2% अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जिसे पाने के लिए ग्राहक +91-8010000524 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
- नए कनेक्शन पर जियोहोम की 2 महीने की फ्री ट्रायल सुविधा दी जा रही है।
- जियोहॉटस्टार पर मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा।
- रिलायंस डिजिटल पर चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 399 रुपये की छूट मिलेगी।
- अगर आप अजियो से शॉपिंग करते हैं, तो 1000 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर पर फ्लैट 200 रुपये की छूट दी जा रही है।
- खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी ऑफर है, जिसमें जोमैटो पर 3 महीने का जोमैटो गोल्ड सब्सक्रिप्शन शामिल है।
- म्यूजिक प्रेमियों के लिए जियोसावन पर 1 महीने का जियोसावन प्रो दिया जा रहा है। दवा और हेल्थ से जुड़ी जरूरतों के लिए नेटमेड्स पर 6 महीने की नेटमेड्स फर्स्ट मेंबरशिप मुफ्त दी जा रही है।
- यात्रा करने वालों को ईजमायट्रिप पर घरेलू फ्लाइट टिकट्स पर 2220 रुपये की छूट और होटल बुकिंग पर 15% डिस्काउंट मिलेगा।
- जियोएआईक्लाउड पर 50GB स्टोरेज मुफ्त दी जा रही है।
सवाल- जवाब (FAQs)
जियो का सबसे सस्ता 84 दिन का प्लान कौन सा है?
जियो का ₹448 प्लान सबसे सस्ता 84 दिन का प्रीपेड रिचार्ज है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहिए। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल और एसटीडी) और कुल 1000 SMS मिलते हैं। इसके साथ JioTV और JioAICloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
किस प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है?
अगर आप Netflix चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं –
1299 रुपये प्लान: इसमें Netflix Mobile प्लान शामिल है, साथ ही जियोहॉटस्टार (90 दिन) और JioTV/JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।
1799 रुपये प्लान: इसमें Netflix Basic सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो बड़े स्क्रीन पर भी चल सकता है। साथ ही, जियोहॉटस्टार और बाकी Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है। ये दोनों प्लान OTT और स्ट्रीमिंग लवर्स के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
OTT के लिए बेस्ट Jio 84 दिन का प्लान कौन-सा है?
अगर आपका फोकस OTT कंटेंट पर है, तो ₹1049 प्लान सबसे बेहतर है, क्योंकि इसमें SonyLiv और Zee5 जैसे प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, ₹1299 और ₹1799 वाले प्लान Netflix के साथ आते हैं, जिससे यह OTT लवर्स के लिए टॉप चॉइस बन जाते हैं।
हेवी डेटा यूजर्स के लिए कौन-सा प्लान सही रहेगा?
जिन लोगों को ज्यादा इंटरनेट चाहिए, उनके लिए ₹1199 (3GB/दिन), ₹1799 (3GB/दिन + Netflix Basic) और ₹2099 (5GB/दिन + 48GB Extra, कुल 98 दिन वैलिडिटी) सबसे अच्छे प्लान हैं। ये प्लान 4K स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वर्क-फ्रॉम-होम और मल्टी-डिवाइस इंटरनेट शेयरिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।
क्या ये सभी प्लान MyJio App और Jio वेबसाइट पर मिलते हैं?
ज्यादातर प्लान Jio की ऑफिशियल वेबसाइट और MyJio ऐप दोनों पर उपलब्ध रहते हैं। लेकिन कुछ प्लान सिर्फ MyJio ऐप पर दिख सकते हैं। इसलिए रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप में जरूर चेक करें।
इन प्लान्स में डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड क्या होती है?
सभी 84 दिन वाले प्लान्स में डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक घट जाती है। इस स्पीड पर आप बेसिक चैटिंग और ईमेल कर सकते हैं, लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग करना मुश्किल होगा।
क्या इन प्लान्स में रोमिंग कॉल्स भी फ्री मिलती हैं?
हां, सभी प्लान्स में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ-साथ नेशनल रोमिंग कॉल्स भी फ्री शामिल हैं यानी भारत के किसी भी हिस्से में आप बिना अतिरिक्त चार्ज कॉल कर सकते हैं।
क्या जियो के 84 दिन वाले प्लान्स 5G यूजर्स के लिए भी काम करेंगे?
जी हां, Jio True 5G वाले प्लान्स (जैसे ₹949, ₹1029, ₹1199, ₹1299, ₹1799, ₹2099) 5G नेटवर्क पर भी चलते हैं। अगर आपके पास 5G फोन और 5G कवरेज एरिया है, तो आपको हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा।