फ्री कॉलिंग, डाटा और टॉकटाइम से लैस ये हैं Jio, Airtel और Vodafone Idea के Rs. 50 से कम वाले रिचार्ज

अगर आप उन लोगों में से हैं जो मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करते और हमेशा सस्ते प्लान की तरफ ही जाते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमत 50 रुपए से कम है। दरअसल, आज हम आपके लिए सबसे सस्ते प्लान्स की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के 50 रुपए से कम के अनलिमिटेड कॉलिंग-डाटा और टॉकटाइम से लाभ से लैस वाले रिचार्ज प्लान को शामिल किया आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया में से किसका 50 रुपए से कम का रिचार्ज प्लान सबसे बेस्ट है और किसमें सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
Jio के 50 रुपए से सस्ते प्लान:
- JioPhone का 22 रुपए का प्लान: इस प्लान में 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह जियोफोन डाटा एड ऑन प्लान है जिसमें 28 दिन की वैधता मिलती है।
- Jio का 11 रुपए का प्लान: यह जियो यूजर्स के लिए एक 4G डाटा प्लान है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है और इसमें यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- Jio का 21 रुपए का प्लान: यह कंपनी का सबसे पॉपुलर 4G डाटा वाउचर है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर तय होगी और इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- टॉप-अप रिचार्ज प्लान्स: 10 रुपए में यूजर्स को 7.47 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, 20 रुपये में 14.95 रुपए और 50 रुपए व 100 रुपए के टॉप-अप प्लान में क्रमश: 39.37 रुपए और 81.75 रुपए का टॉकटाइम मिलता है।
Airtel के 50 रुपए से सस्ते प्लान:
- Airtel का 48 रुपए वाला प्लान: Airtel का 48 रुपए वाला प्लान एक डाटा एड-ऑन रिचार्ज है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 3GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अगर बात करें इस प्लान की वैधता की तो इस रिचार्ज की वैधता मौजूदा प्लान की जितनी होती है।
- Airtel का 19 रुपए वाला प्लान: Airtel के 19 रुपये वाले प्लान में 200MB डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 2 दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद 50p/MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
- Airtel का 20 रुपए वाला प्लान: Airtel के 20 रुपए वाले प्लान में 14.95 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। टॉकटाइम के अलावा इस प्लान में डाटा का लाभ नहीं मिलता। इसके अलावा रिचार्ज की वैधता अनलिमिटेड है। इसका मतलब आप कभी भी इस रिचार्ज में मिलने वाले लाभ का यूज कर सकते हैं।
- Airtel का 10 रुपए वाला प्लान: Airtel के 10 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें 7.47 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता अनलिमिटेड है।
Vodafone Idea के 50 रुपए से सस्ते प्लान:
- Vodafone Idea का 49 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 100 MB डाटा मिलता है। वहीं, Vodafone Idea की ऐप से रिचार्ज करने पर 100 MB की बजाय 200 MB डाटा दिया जा रहा है। साथ ही इस रिचार्ज में वैधता 14 दिनों की है और वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
- Vodafone Idea का 48 रुपए वाला प्लान: 1 रुपए सस्ते Vodafone Idea के 48 रुपये वाले प्लान में 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, कॉलिंग के लिए इस प्लान में कोई टॉकटाइम नहीं मिलेगा।
- Vodafone Idea का 20 रुपए वाला प्लान: Vodafone Idea के 20 रुपए वाले प्लान में 14.95 टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान की वैधता अनलिमिटेड है।
- Vodafone Idea का 30 रुपए वाला प्लान: Vodafone Idea के 30 रुपए वाले प्लान में 22.42 टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान की वैधता अनलिमिटेड है।
- Vodafone Idea का 16 रुपए वाला प्लान: Vodafone Idea के 16 रुपए वाले प्लान में 1GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान की वैधता 1 दिनों की है। हालांकि, इस प्लान में कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा।