
JIO 6TH ANNIVERSARY OFFER: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 5 सितंबर 2022 को अपने लॉन्च की 6th एनिवर्सरी (Jio Anniversary 2022) सेलिब्रेशन के मौके पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है। कंपनी ने अपने ऑफर (Jio Offer) के तहत 2,999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर एडिशनल 75GB डाटा फ्री और 6 अलग बड़े बेनिफिट्स घोषणा की है। कंपनी की साइट पर अब 2999 रुपये वाले प्लान के साथ यह सभी मिलने वाले लाभ भी दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ।
Jio ऑफर में क्या मिलेगा?
Reliance Jio का नया Anniversary Offer एक वार्षिक प्रीपेड प्लान के लिए उपलब्ध है। टेलीकॉम कंपनी 2,999 रुपये के लॉन्ग-टर्म पैक के साथ मुफ्त 75GB डाटा के साथ-साथ पूरे 6 बेनिफिट्स का लाभ दे रही है। यह ऑफर जियो के आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर लाइव है। अगर आप लंबी अवधि का प्रीपेड प्लान खरीदते हैं, तो यह मौका आपके लिए अच्छा है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Launch: Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगी Jio 5G Service
JIO के 2,999 रुपये वाले प्लान क्या-क्या मिलेगा
रिलायंस जियो के 2,999 रुपये का वार्षिक प्रीपेड प्लान में कंपनी की ओर से प्रतिदिन 2.5GB डाटा ऑफर किया जाता है। लेकिन, इस ऑफर के तहत ग्राहकों को डेली डाटा के साथ कुल 75GB डाटा एक्स्ट्रा दिया जा रहा है। इस तरह यूजर्स को इस पैक के साथ कुल 912.5GB डाटा मिलता है। वहीं, प्लान में प्रतिदिन 100 SMS के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ भी शामिल है। रिलायंस जियो एक साल के Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है, जिसकी कीमत 499 रुपये है. यह प्लान एक बार खरीदने के बाद 365 दिनों के लिए वैध रहेगा।
Jio Offer में मिलेंगे ये 6 बेनिफिट्स
रिलायंस जियो के एनिवर्सरी ऑफर के तहत जियो के 2,999 वाले प्लान में और भी कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। प्लान में फ्री डाटा के अलावा Ixigo, Netmeds, Ajio, Reliance Digital और Jio Savan के लिए एक्स्ट्रा कूपन ऑफर किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G: इन शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी जियो की 5G Service, देखें अपने शहर का नाम
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Reliance Jio Independence Day Offer पेश किया था, जिसमें 2999 रुपये वाले प्लान में बिल्कुल इसी प्रकार के ऑफर दिए जा रहे थे। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ऑफर का नाम बदलकर इसमें मिलने वाले लाभ को कन्टिन्यू कर दिया है।





















