ये है Mukesh Ambani का बवाल ऑफर, इस रिचार्ज पर बचाएं 719 रुपए!, जानें कैसे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Jio.jpg

इंडिया में इस समय Disney Plus Hotstar सबसे बड़ी पॉप्यूलर स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म है। दरअसल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अलग-अलग तरह के कंटेंट जैसे, Marvel & Disney पोर्टफोलियो, लेटेस्ट बॉलीवुड फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स और आदि शामिल हैं। हालांकि, दूसरी ओटीटी सर्विस की तरह Disney Plus Hotstar पर कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिनकी कीमत Rs 499 से लेकर Rs 1499 तक है। लेकिन, टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ( Jio Best Disney Plus Hotstar Plan) के एक ऐसे प्लान का रिचार्ज कराकर ग्राहक फ्री में Disney Plus Hotstar subscription के साथ ही फ्री कॉल, डाटा और 719 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे। आइए आगे आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

Jio Disney Plus Hotstar plans

वैसे तो सिर्फ जियो ही नहीं बल्कि दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ साझेदारी की हुई। लेकिन, Jio अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनी एयरटेल और वीआई की तुलना में डिज्नी प्लस हॉटस्टार सदस्यता वाले वैल्यू फॉर मनी प्लान ऑफर करती है। आइए एक नजर डालते हैं कि आप कैसे Jio प्रीपेड एक प्लान के साथ Disney Plus Hotstar सब्सक्रिप्शन पर 719 रुपये तक बचा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने उड़ाए Jio-Airtel के छक्के, कम हुई प्रीपेड Recharge की कीमत, जानें फुल ऑफर

Rs 1499 Jio रिचार्ज के साथ मिलेगा Hotstar Premium

1,499 रुपये का Jio प्लान डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जितनी ही है। जियो के प्लान में हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के अलावा आपको Jio के 719 रुपये के प्रीपेड पैक के भी लाभ मिलते, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, प्रति दिन 2GB और 84 दिनों की वैधता शामिल है। तो तकनीकी रूप से आप जियो के 1499 रुपये वाले रिचार्ज को कराने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सदस्यता के लिए केवल 780 रुपये का भुगतान कर रहे हैं, जिसमें आपको 4K कंटेंट और 4 डिवाइस का सपोर्ट मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio और Airtel नंबर को ऐसे करें BSNL में पोर्ट, अब महंगे रिचार्ज को कर दें बाय-बाय!

लेटेस्ट वीडियो

अब आप चाहें तो 780 रुपए को चार लोगों में विभाजित कर डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सदस्यता को शेयर कर सकते हैं। इस हिसाब से प्रति व्यक्ति सदस्यता की कीमत 195 रुपये तक होगी। वहीं, प्लेटफ़ॉर्म चार अलग-अलग प्रोफाइल का सपोर्ट है, जिससे आसानी से सब अपना-अपना कंटेंट देख सकेंगे। इस हिसाब से यदि आप एक Jio उपयोगकर्ता हैं तो आप Disney Plus Hotstar प्रीमियम सब्सक्र्पिशन पर 719 रुपये की बचत कर सकते हैं।