
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज को चुपके से पेश कर दिया है। दरअसल, Mukesh Ambani की मालिकाना हक वाली कंपनी Jio ने अपने कुछ प्रीपेड ग्राहकों के लिए 279 रुपये वाला सस्ते डाटा एड-ऑन रिचार्ज को पेश किया है। वहीं, नए ऑफर के साथ जियो यूजर्स को एक साल के लिए एक शानदार बेनिफिट भी मिलेगा। आइए आगे आपको कंपनी द्वारा पेश किए गए इस प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।
Jio Rs 279 रिचार्ज
91मोबाइल्स ने Jio के मोबाइल ऐप ( Jio App) पर 279 रुपये वाले प्लान को स्पॉट किया है। इस प्लान को कंपनी ने ऐप में अलग से Cricket Add-on pack में लिस्ट किया हुआ है। हालांकि, रिचार्ज कुछ ही यूजर्स के लिए लाया गया है। अगर आपको यह रिचार्ज जियो ऐप में शो नहीं हो रहा है तो आप इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Jio के इन सस्ते प्लान में मिलेगा 50GB तक डाटा, कीमत 15 रुपये से शुरू
साथ ही कुछ जियो ऐप डाउनलोड यूजर्स को एक नोटिफिकेशन के माध्यम से भी इस रिचार्ज के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं, आपको बता दें कि लिमिटेड यूजर्स के लिए लाए गए इस प्लान को कंपनी ने अपनी साइट पर भी लिस्ट नहीं किया गया है।
15GB डाटा
जियो की ओर से पेश किया गया यह रिचार्ज एक डाटा-एड ऑन पैक है जो कि कुल 15जीबी डाटा के साथ आता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी यूजर के बेस प्लान से मिलेगी। इस प्लान के जरिए न केवल डाटा बढ़ाया जा सकता है बल्कि 4G स्पीड को फिर से तेजी से प्राप्त किया जा सकता है।
Disney Plus Hotstar मिलेगी फ्री
रिचार्ज की खास बात है कि यह IPL शुरू होने से पहले लाया गया है। इस प्लान में कंपनी की ओर से एक साल के लिए Disney Plus Hotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यानी आप एक साल तक फोन पर Disney Plus Hotstar पर मौजूद कंटेंट का लुत्फ ले पाएंगे। इसे भी पढ़ें: 50GB डाटा और 365 दिन वैधता के साथ ये कंपनी लाई नया रिचार्ज, JIO के लिए खड़ी हुई नई परेशानी
लेटेस्ट वीडियो
Disney+ Hotstar का मोबाइल प्लान
अगर आप अलग से Disney+ Hotstar का मोबाइल प्लान लेते हैं तो उसकी कीमत 499 रुपये है। हालांकि, इसमें भी ग्राहक डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध सामग्री की पूरी सीरीज का आनंद लेने में सक्षम होंगे। लेकिन, अगर आप जियो का प्लान लेते हैं तो आपको 220 रुपये की बचत के साथ ही डाटा अलग से मिलेगा।











