जियो दे रहा है 10जीबी 4जी डाटा ​बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं मुफ्त का फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/girl-with-phone-indian-8.jpg

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती है। जियो की ओर से एक ओर जहां कम कीमत वाले प्लान्स पेश किए जाते हैं जो अधिक इंटरनेट डाटा बेनिफिट देते हैं। वहीं दूसरी ओर किसी न किसी ऑफर के जरिये भी जियो अपने ग्राहकों को टेलीकॉम सुविधाएं प्रदान करती रहती है। कल ही जहां जियो ने जियोरेल ऐप को लॉन्च किया है वहीं जियो अपने यूजर्स को 10जीबी 4जी डाटा भी मुफ्त में दे रही है।

जियो ने 10जीबी फ्री डाटा वाले ऑफर को ‘जियो सेलिब्रेशन पैक’ का नाम दिया है। इसके तहत यूजर्स को पांच दिनों के लिए 10जीबी 4जी डाटा पूरी तरह से मुफ्त में दिया जा रहा है। जियो सेलिब्रेशन पैक 5 दिनों के लिए पेश किया गया है जिसमें हर दिन 2जीबी डाटा यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट होगा। जियो ने यह स्पेशल ऑफर जियो प्राइम मेंबर्स के लिए पेश किया है।

जियो सेलिब्रेशन पैक को कंपनी की ओर से 31 जनवरी तक के लिए लाया गया है। ध्यान रहे इस पैक की उपलब्धता अलग-अलग सर्किल्स व यूजर्स के लिए अलग-अलग तारीखों पर उपलब्ध हो सकती है। जियो द्वारा दिए जा रहे 10जीबी 4जी डाटा को मुफ्त में पाने के लिए :

1. माय जियो ऐप ओपन करें

2. ऐप में उपरी बाएं कॉनर पर मौजूद मैन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें

3. मैन्यू में मौजूद माय प्लान्स पर क्लिक करें

4. यहां मौजूद लिस्ट में जियो सेलिब्रेशन पैक का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक पर अपने 10जीबी मुफ्त डाटा को एक्टिवेट करें।

गौरतलब है कि जिस दिन​ आप जियो सेलिब्रेशन पैक को एक्टिव करेंगे, उसी तरीख से आपको 2जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा मिलना शुरू हो जाएगा जो 31 जनवरी तक हर दिन मिलेगा।