Jio का सबसे सस्ता डेली 3GB डाटा वाला प्लान, किसी कंपनी के पास नहीं इसका तोड़

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/Phone.jpg

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास आज अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत वाले कई प्लान मौजूद हैं। कंपनी इन सभी प्लान में अलग वैलिडिटी के हिसाब से डाटा और कॉलिंग का लाभ उपलब्ध कराती है। हालांकि, समय के साथ जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया कई शानदार प्लान लेकर आए हैं। लेकिन, कम कीमत में ज्यादा डाटा उपलब्ध कराने के मामले में हर बार जियो आगे निकल जाता है। आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 3जीबी डेली डाटा वाले प्लान के बारे में बता रहे है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

ये रहा सस्ता 3जीबी डेली डाटा प्लान

हम बात कर रहे हैं रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान की, जिसमें कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 3GB 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। डेली 3GB डाटा उपलब्ध कराने के मामले में जियो के यह सबसे सस्ता प्लान है। 3जीबी प्रतिदिन के हिसाब ने Jio यूजर्स पूरे प्लान में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

कॉलिंग मिलेगी फ्री

इस प्लान में जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री दे रखी है वहीं नॉन-जियो नंबरों के लिए कंपनी की ओर से 1000 एफयूपी मिनट दी जा रही है। इसके अलावा Reliance Jio कस्टमर 349 रुपये के प्लान में हर दिन 100एसएमएस के साथ ही Jio Apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे।

डाउनलोड स्पीड में जियो आगे

बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने डाउनलोड स्पीड को लेकर नवंबर माह के आंकड़े जारी किए थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.8 एमबीपीएस दर्ज की गई। यह स्पीड पिछले माह अक्तूबर के मुकाबले 3.0 एमबीपीएस अधिक है। अक्टूबर में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस थी। पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है।

ट्राई के अनुसार नवंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में हल्का सा सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अक्टूबर के 7.5 एमबीपीएस के मुकाबले नवंबर में 8 एमबीपीएस रही है। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से ज्यादा रही है। इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आंकड़े अलग अलग दिखाता है।