Ambani का बड़ा तोहफा, Jio Cloud Gaming में आया Nvidia GeForce

Join Us icon

Jio ने हाल ही में अपनी बिल्कुल नई सर्विस JioGamesCloud को इंडिया में पेश किया था, जिसके तहत कंपनी क्लाउड गेमिंग का अनुभव यूजर्स को उपलब्ध करा रही है। वहीं, अब आकाश मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने तोहफा देते हुए Nvidia’s GeForce को पेश कर दिया है। हालांकि, Jio की अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस में बहुत सारे गेम नहीं हैं, लेकिन, GeForce Now के पास AAA और इंडी टाइटल की एक बड़ी लाइब्रेरी है। ऐसा लगता है कि यह सेवा सभी Jio उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ यूजर्स JioGamesCloud पर एक अलग GeForce Now टैब देख पा रहे हैं।

JioGamesCloud

आपको बता दें कि Jio पहले Microsoft के साथ भारत में Xbox क्लाउड गेमिंग लाने के लिए काम कर रहा था। लेकिन, ऐसा लगता है कि Microsoft और Jio के बीच साझेदारी नहीं पाई है। रिपोर्ट के अनुसार GeForce Now JioGamesCloud पर आ रहा है और यह कुछ Jio उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। एक Jio कर्मचारी ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी देश में GeForce Now लाने के लिए Nvidia के साथ साझेदारी कर रही है। जबकि JioGamesCloud सभी Jio उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, ऐसा लगता है कि GeForce Now चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए केवल सेट-टॉप बॉक्स के साथ उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही जियो से इस बारे में और स्पष्टता आएगी।

jiogamecloud

इन स्‍मार्टफोन्‍स पर सपोर्ट कर रहा JioGamesCloud

अगर बात करें JioGamesCloud की तो फोन में इस सर्विस का उपयोग कर गेम खेलने के लिए आपके डिवाइस Android 5.0 से Android 12.0 वर्जन वाला होना चाहिए। साथ ही मोबाइल पर गेम खेलने वाले लोगों को JioGamesCloud से JioGames ऐप पर जाना होगा।

screenshot-2022-11-30-at-6-32-25-pm

JioGamesCloud में हैं ये गेम

JioGamesCloud पर अभी- Deliver Us The Moon, Flashback, Shadow Tactics: Blades of the Shogun (controller-only), Steel Rats, Saints Row: The Third, Saints Row IV,Kingdom Come Deliverance, Beholder, Blacksad: Under the Skin, Garfield Kart Furious Racing और Victor Vran गेम हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here