
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में ग्राहकों को खुश करते हुए अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 3,499 रुपए वाला रिचार्ज पेश किया था। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने गुपचुप तरीके से साल भर तक चलने वाले एक पॉपुलर प्लान को बंद कर दिया, जिसकी जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर नहीं दी है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब कंपनी ने ऐसा किया है। पिछले साल लगभग 5 प्लान्स को कंपनी ने बिना बताए अपनी वेबसाइट से हटा लिया था। इस बार जिस रिचार्ज को हटाया गया है वह जियो का 4,999 रुपए वाला रिचार्ज प्लान है। जियो के प्रीपेड रिचार्ज में यह सबसे महंगा प्लान था। अब 4,999 रुपये वाला यह प्लान Jio की वेबसाइट के रिचार्ज सेक्शन और Myjio ऐप में नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह प्लान कंपनी की ओर से बंद कर दिया गया है।
4,999 रुपए में मिलते थे ये लाभ
आपको याद दिला दें कि यह रिलायंस जियो का यह सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज था। 4,999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 360 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को कुल 350GB डाटा मिलता था। इतना ही नहीं इस रिचार्ज में यूजर्स को सभी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जाती थी। साथ ही ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ कुल 100 एमएमएस भी मिलते थे। इसे भी पढ़ें: Jio Prepaid Plans 2021: यहां देखें पूरी लिस्ट, जानें किस रिचार्ज में मिलेगा कितना फायदा
Jio का 3,499 रुपए वाला प्लान
इस Jio Prepaid Plan के साथ आपको हर दिन 3 जीबी डाटा मिलेगा वो भी पूरे 1 साल यानी 365 दिनों के लिए, इस हिसाब से देखा जाए तो यह प्लान कुल 1095GB डाटा आपको इस्तेमाल करने के लिए मिलता है।
इतना ही नहीं इस प्लान में डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीकर कम होकर 64 Kbps रह जाएगी। डाटा के अलावा इस प्लान के साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio का दावा: भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा 5G सर्विस, क्या Airtel छूटेगी पीछे
कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के साथ ही इस प्लान के साथ Jio Cinema, जियो सिक्योरिटी, Jio Tv, जियो न्यूज और जियो क्लाउड जैसे Jio Apps का फ्री एक्सेस मिलेगा। गौरतलब है कि इस प्लान के अलावा कंपनी के पास कई रिचार्ज मौजूद हैं जो ज्यादा डाटा के अलावा कई और लाभ देते हैं।




















