
रिलायंस जियो ने इस स्वतंत्रता दिवस अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरूआत करते हुए ‘जियो गीगाफाइबर’ को आधिकारित तौर पर देश में लॉन्च कर दिया है। अल्ट्रा फास्ट स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सर्विस को पेश करते हुए कंपनी ने इसके लिए इन्ट्रस्ट फॉर्म शुरू किए थे, जहां लोग जियो गीगाफाइबर में अपनी रूचि दर्ज करा सकते हैं। जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी उन स्थानों से अपनी ब्रॉडबैंड की सर्विस की शुरूआत करेगी जहां पर सबसे ज्यादा लोग इसे लेना चाहेंगे। जियो ने जियो गीगाफाइबर को लॉन्च करते हुए इसके शुल्क व प्लान की घोषणा नहीं की थी, लेकिन आज खबर सामनें आई है कि कंपनी जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू आॅफर शुरू करने वाली है और इस आॅफर के जियो ब्रॉडबैंड सर्विस 3 महीने के लिए फ्री मिलेगी।
जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू आॅफर
सबसे पहले इस आॅफर की बात करें तो जियो की ओर से कंपनी की ब्रॉडबैंड सर्विस पर पेश किया गया यह आॅफर 3 महीनों की वैधता के साथ आएगा। इस आॅफर के तहत जियो अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को एक महीने के लिए 100जीबी डाटा देगा जो पूरी तरह से फ्री होगा। 1 महीने के 100जीबी डाटा के हिसाब से इस आॅफर में जियो यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के लिए 300जीबी डाटा प्राप्त होगा।
रिपोर्ट के अनुसार 100जीबी फ्री डाटा के अलावा यदि जियो यूजर कोई अन्य टॉप अप कराते हैं तो टॉप कराने पर 40जीबी डाटा अतिरिक्त मिलेगा। यह 100जीबी डाटा 100एमबीपीएस तक की स्पीड पर रन करेगा। यह 100एमबीपीएस की स्पीड अपलोड और डाउनलोड दोनों पर काम करेगी।
यह होगी सिक्योरिटी मनी
जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू आॅफर के तहत कंपनी 3 महीने तक फास्ट स्पीड पर 300जीबी डाटा मुफ्त तो देगी लेकिन अपने ग्राहकों से बतौर सिक्योरिटी कुछ शुल्क भी जमा करवाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह शुल्क 4,500 रुपये का होगा। कंपनी द्वारा यह सिक्योरिटी मनी ब्रॉडबैंड डिवाईस, जियो गीगाटीवी व अन्य सर्विसेज के लिए ली जाएगी। इंस्टालेशन चार्ज इत्यादि खर्च भी इसी सिक्योरिटी मनी में शामिल रहेंगे। तथा जियो गीगाफाइबर की सर्विस बंद कराने पर यूजर्स को यह 4,500 रुपये की राशि कुछ नियम व शर्तों के साथ वापिस लौटा दी जाएगी।
जियो गीगाफाइबर से जुड़ी अन्य सभी जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें






















