Jio यूजर्स को मिल रहा हैं 3,000 रुपये का ऑफर, जानें क्या है Independence Offer

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Reliance-Jio-Offer-Plans.jpg

Jio ने अपने यूजर्स को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। कंपनी Jio Independence Offer 2022 को लेकर आई है जिसके तहत 2,999 रुपये वाले वार्षिक प्लान में यूजर्स को 3,000 का बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। अब तक ये ऑफर कंपनी की वेबसाइट पर लाइव नहीं हुआ है। कंपनी ने इस ऑफर की घोषणा आज ही की है। वहीं यह ऑफर कब तक मान्य है इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसे लिए जियो के ट्विटर हैंडल से एक पेस्टर शेयर किया गया है जिसमें ये जानकारियां उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कंपनी ने फ्रीडम ऑफर के नाम पर यूजर्स को कई बेनिफिट्स दिए हैं। वहीं इस बार भी जियो द्वारा कुछ खास दिया जा रहा है।

Jio Independence Offer 2022

Jio Independence Offer 2022 का यह प्लान 2,999 रुपये का है और इसमें कंपनी 365 दिन की वैधता दे रही है। वहीं इस ऑफर के तहत आपको हर रोज 2.5जीबी डाटा मिलता है। यानी कि साल में 912.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना के 100 एसएमएस और रोमिंग सहित दूसरे ऑफर भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें : Jio 5G Launch: 5जी सर्विस शुरु करने के आखिरी पड़ाव में पहुंची Ambani की कंपनी, जानें क्या है प्लानिंग

वहीं Jio Independence Offer 2022 के जो खास बेनिफिट्स हैं उसके तहत आपको कंपनी के अजियो स्टोर से खरीदारी पर 750 रुपये की छूट, नेटमेड्स से खरीदारी करने पर 750 रुपये की छूट और  ऐक्सिगो से फ्लाइट या टिकट बुकिंग पर 750 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। परंतु सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस ऑफर के तहत कंपनी 75 जीबी अतिरिक्त डाटा दे रही है जो कि 750 रुपये के मूल्य के बराबर है। कुल मिलाकर 3,000 रुपये की बेनिफिट्स यूजर्स को मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें : JIO 5G लॉन्च डेट से लेकर स्पीड और प्लान की पूरी जानकारी, जानें यहां

वहीं प्लान की दूसरी खूबियों की बात करें तो वह भी काफी अट्रैक्टिव है। इस पैक के तहत कंपनी एक साल का डिज़नी प्लस हॉट स्टार मोबाइल सर्विस फ्री दे रही है जिसकी कीमत 499 रुपये है। इतना ही नहीं इसमें आपको Jio Cinema, Jio TV, Jio Security और Jio Cloud जैसी सेवाएं भी फ्री में मिलती हैं जो कि काफी अच्छी कही जाएंगी।