Jio का एक और धमाका, वापस लाया फ्री Disney+ Hotstar देने वाला सबसे सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Reliance-Jio.jpg

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने पिछले महीने एक साथ कई बार अपने यूजर्स का दिल दुखाया था। दरअसल, कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाने के साथ ही कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स भी बंद किए थे जो लोगों को काफी पसंद थे। वहीं, अब कंपनी नए साल पर यूजर्स को अपनी ओर खींचने के लिए उन्हीं प्लान में से एक प्रीपेड रिचार्ज को वापस लेकर आया है। मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी जियो ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए 499 रुपये वाले को प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स के बारे में बताते हैं।

Disney+ Hotstar मिलेगा फ्री

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो में एक बार फिर 499 रुपए वाले प्लान को जोड़ दिया है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि यह कंपनी का अब फ्री Disney+ Hotstar देने वाला सबसे सस्ता प्लान भी बन गया है। 499 रुपए वाले इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, इस वैधता के दौरान यूजर्स को डेली 2GB डाटा (प्रति दिन 2GB इंटरनेट खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी) मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ नए यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani फिर हुए Jio यूजर्स पर मेहरबान, अब इस डेट तक फ्री देंगे 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा

Jio का 499 रुपए वाला प्लान

फ्री कॉलिंग और डाटा के अलावा इस प्लान में Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। वहीं, कंपनी के दूसरे कुछ प्लान की तरह ही इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे कि Jio Cinema, Jio TV और आदि का लाभ उठा पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Jio के इन प्लान में मिल रहा 10GB तक एक्स्ट्रा डाटा, जल्द करें रिचार्ज
लेटेस्ट वीडियो

पहले मिलता था 3GB डेली डाटा

499 रुपये की कीमत वाला जियो के इस प्रीपेड प्लान में पहले भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन, उसमें आपको रोज 3GB डाटा मिलता था। वहीं, पहले भी इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी। साथ ही इस प्लान में यूजर को सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता था।